TikTok की भारत में वापसी को लेकर हाल ही में खबरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह ऐप फिर से ट्रेंड करने लगा है और कई लोग इसकी वापसी का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। लेकिन वास्तविकता यह है कि TikTok की भारत में वापसी इतनी आसान नहीं है। Bytedance की तरफ से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
TikTok चर्चा में क्यों?
हाल ही में TikTok की वेबसाइट भारत में आंशिक रूप से खुलने लगी है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गई कि सरकार बैन हटा सकती है। हालांकि, गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर ऐप उपलब्ध नहीं है, जो दर्शाता है कि बैन अब भी कायम है। वेबसाइट पर TikTok अपनी क्रिएटिव और मनोरंजन सेवाओं को दिखा रहा है।
भारत-चीन संबंधों का असर
TikTok की वापसी की संभावना में भारत और चीन के बेहतर होते रिश्तों की भूमिका भी है। पिछले सालों में दोनों देशों ने सीमा विवाद पर सकारात्मक बातचीत की है। इससे नरमी आई है, लेकिन इसके बावजूद चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध हटाना आसान नहीं है।
5 साल पहले लगा था बैन
जून 2020 में भारत ने TikTok और अन्य 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगाया था। इसका कारण था भारतीय उपयोगकर्ताओं का डेटा चीन में स्टोर होना और इससे सुरक्षा का खतरा। गलवान घाटी में तनातनी और कोरोना महामारी के समय लोगों का चीन के प्रति गुस्सा चरम पर था।
TikTok की भारत में वापसी मुश्किल क्यों?
बैन से पहले TikTok युवाओं में बेहद लोकप्रिय था और 20 करोड़ से अधिक सक्रिय यूजर्स थे। बैन के बाद Instagram, Moj, Chingari जैसे प्लेटफॉर्म ने उसकी जगह ले ली। भारत में वापसी के लिए TikTok को डेटा लोकल स्टोर करना होगा और चीन सरकार से कोई कंट्रोल नहीं होना चाहिए। लेकिन Bytedance का मुख्यालय बीजिंग में है और कंपनी का चीन सरकार के साथ स्ट्रैटेजिक जुड़ाव है, जो वापसी की राह में बड़ी चुनौती है।
अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!

