News

व्हाइट हाउस में हाई वोल्टेज ड्रामा, ‘श्वेत नरसंहार’ मुद्दे पर ट्रंप ने दक्षिणी अफ्रीका के राष्टपति को लताड़ा

अमेरिका : दक्षिण अफ्रीका में किसानों की हत्या का मामला अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे नरसंहार बताकर दोनों देशों के बीच के रिश्तों में खटास डाल दी है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा संबंधों में सुधार की उम्मीद से दो दिवसीय अमेरिका के दौरे पर पहुंचे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह दौरा उनके गले की फांस बन जाएगा और साथ साथ ट्रंप के हाथों जिल्लत भी करवाएगा। रामफोसा द्विपक्षीय रिश्तों को सुधारने की उम्मीद के साथ व्हाइट हाउस पहुंचे थे । व्हाइट हाउस में ‘श्वेत नरसंहार’ मुद्दे पर हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया जिसके बाद यह मुलाकात उस मोड़ पर पहुंच गई जहां तनाव और टकराव ने दोस्ताना माहौल का दी एंड कर दिया।

व्हाइट हाउस में गर्मी का माहौल

वाइट हाउस पहुंचने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रामफोसा की बैठक व्यापार, खनिज संसाधनों और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा से शुरू हुई। चर्चा ठीक चल रही थी कि अचानक ट्रंप ने एक ऐसा मुद्दा उठा दिया जिसने पूरे व्हाइट हाउस में गर्मी का माहौल बदल पैदा हो गया।

‘श्वेत नरसंहार’ का वीडियो दिखाकर चौंका दिया ट्रंप ने

बैठक के बीच ट्रंप ने एक वीडियो चलवाया, जिसमें दिखाया गया कि दक्षिण अफ्रीका में हजारों गोरे (श्वेत) किसानों की हत्या की जा चुकी है। यह वीडियो देखकर राष्ट्रपति रामफोसा हैरान रह गए। उन्होंने वीडियो की प्रामाणिकता पर सवाल उठाया और कहा कि वे इसकी जांच करवाएंगे। लेकिन ट्रंप इससे शांत नहीं हुए। ट्रंप का व्यवहार अचानक आक्रामक हो गया। उन्होंने कई अखबारों और रिपोर्टों की प्रतियां रामफोसा दिखाई और कहा, “ये देखिए! क्या ये मौतें हैं, ये तो हत्याएं हैं। दक्षिण अफ्रीका में गोरे लोगों को मारा जा रहा है।” रामफोसा राष्ट्रपति ट्रंप को शांत रहने की कोशिश करते रहे और यह विश्वास दिलाते रहे कि दक्षिण अफ्रीका सभी नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। परंतु इससे कहां मानने वाले थे। इस घटना ने अमेरिका-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को और अधिक तनावपूर्ण बना दिया है।

क्या असर पड़ेगा इस बहस का?

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बहस से दोनों देशों के बीच संबंधों पर प्रभाव पड़ सकता है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा इस दौरे से संबंध सुधारने की उम्मीद लेकर आए थे, वहीं ट्रंप का ‘श्वेत नरसंहार’ का मुद्दा उठाना और आक्रामक रवैया दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संकट को जन्म दे सकता है। आने वाले दिनों में इस बहस के राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

दुनिया के सामने ट्रंप की दूसरी बड़ी बहस

यह पहली बार नहीं है कि ट्रंप ने किसी देश के राष्ट्रपति को ऐसे जलील किया हो। इससे पहले भी ट्रंप की यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ भी ऐसी ही खुली बहस हो चुकी है।

Sunita Singh

Recent Posts

Horoscope of 15 June 2025 : प्रेम, पैसा और प्रोमोशन… तीनों में मिलेगा भाग्य का साथ!

Horoscope of 15 June 2025 : पंचांग 15 जून 2025  आज का दिन: रविवार (सूर्य…

15 minutes ago

Shani Shingnapur Temple : शनि शिंगणापुर मंदिर से निकाले गए 114 मुस्लिम कर्मचारी

महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर से जुड़े श्री शनैश्चर…

8 hours ago

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला – जमीन रिकॉर्ड से हटाए जाएंगे फारसी-अरबी शब्द, आएंगे आसान हिंदी-इंग्लिश विकल्प

चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने राजस्व रिकॉर्ड में बड़ी ऐतिहासिक पहल करते हुए…

9 hours ago

क्या अहमदाबाद प्लेन क्रैश में था तुर्की का हाथ ? बाबा रामदेव ने की जांच की मांग

अहमदाबाद। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुआ एअर…

10 hours ago

हरियाणा कांग्रेस में महिला संगठन को मजबूती, कई जिलों में महिला जिलाध्यक्षों की नई नियुक्तियां

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए…

12 hours ago