Weight Loss Yoga Tips: मोटापा कम करने में हर उपाय हो गए फेल? तो आज़माइए ये 5 असरदार योगासन, दिखेगा फर्क

By Hindustan Uday

🕒 Published 7 hours ago (8:43 AM)

डेस्क। आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में सेहत कहीं पीछे छूट जाती है और सबसे पहले इसका असर दिखता है वजन पर। मोटापा न केवल शरीर की सुंदरता को बिगाड़ता है, बल्कि कई बीमारियों की जड़ भी बनता है। डाइटिंग, एक्सरसाइज, जिम, महंगे सप्लीमेंट—सबकुछ ट्राय करने के बाद भी अगर वजन कम नहीं हो रहा है, तो अब वक्त है योग की ओर लौटने का। यहां हम बता रहे हैं 5 ऐसे प्रभावशाली योगासन जिनसे वजन घटाना आसान हो सकता है।

 

1. सूर्य नमस्कार – पूरे शरीर की एक्सरसाइज
सूर्य नमस्कार एक कंप्लीट बॉडी वर्कआउट माना जाता है। इसमें 12 चरण होते हैं, जो शरीर की हर मसल्स को टोन करने का काम करते हैं। रोजाना इसका अभ्यास करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे कैलोरी बर्निंग तेज होती है और वजन घटता है।

2. पर्वतासन – मसल्स मजबूत, फैट गायब
पर्वतासन करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, खासकर पेट और कमर की। इससे न सिर्फ चर्बी कम होती है बल्कि रीढ़ की हड्डी को भी मजबूती मिलती है। यह आसान तनाव को कम कर मानसिक स्थिति को भी संतुलित करता है।

3. धनुरासन – पेट-थाई और कमर की चर्बी कम करें
धनुरासन में शरीर को धनुष की तरह मोड़ा जाता है, जिससे पेट और जांघ की चर्बी तेजी से घटती है। यह आसन पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और वजन घटाने में सहायक होता है। शुरुआत में इसे थोड़े समय तक करें और फिर धीरे-धीरे बढ़ाएं।

4. त्रिकोणासन – बैलेंस और बेली फैट में सुधार
त्रिकोणासन से शरीर को त्रिकोण आकृति में लाने से साइड फैट और कमर की चर्बी कम होती है। यह योगासन शरीर को फ्लेक्सिबल बनाता है और पाचन क्रिया को बेहतर करता है। नियमित अभ्यास से पेट अंदर जाता है और शरीर सुडौल बनता है।

5. शशांकासन – स्ट्रेस भी कम, फैट भी कम
शशांकासन, जिसे चाइल्ड पोज भी कहा जाता है, पेट की चर्बी कम करने में काफी मददगार है। इससे थाई फैट भी घटता है और शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है। इसे करने से मानसिक तनाव कम होता है और नींद भी अच्छी आती है।

✅ नोट: योग को असरदार बनाने के लिए इसे खाली पेट, सुबह के समय और नियमित रूप से करना जरूरी है। साथ ही संतुलित आहार और पर्याप्त नींद भी बेहद जरूरी है।

Leave a Comment

Exit mobile version