दिल्ली का हाल. राजधानी दिल्ली में अगले एक हफ्ते तक बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 सितंबर तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बरसात नहीं होगी।
विषयसूची
उत्तर प्रदेश में बदलाव
उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने चेताया है कि कुछ जगहों पर भारी बरसात और बिजली गिरने की भी आशंका है।
बिहार और झारखंड में ऑरेंज अलर्ट
बिहार में अगले 72 घंटों तक मूसलाधार बारिश की संभावना है। राज्य के कम से कम 9 जिलों में अत्यधिक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। झारखंड में भी ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और गोवा में भी भारी बारिश का अनुमान है। मुंबई के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
दूसरे राज्यों का हाल
-
पंजाब, राजस्थान, गुजरात और बंगाल में अगले 2 दिनों में भारी बारिश की संभावना।
-
उत्तराखंड में चंपावत, उधम सिंह नगर, देहरादून, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में येलो अलर्ट।
-
हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट।
-
पूर्वोत्तर भारत: अरुणाचल प्रदेश में आज और कल भारी बारिश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और मिजोरम में हल्की से मध्यम बारिश।
-
असम और मेघालय में भारी बारिश, सिक्किम में 18 सितंबर तक बारिश।
सावधानियां
मौसम विभाग ने लोगों से आवश्यक सावधानियां बरतने और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
यह भी पढ़े : Faridabad AC Blast: तीन की मौत, बेटा गंभीर
अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!

