Categories: Blog

Weather Update : देश के 16 राज्यों में भारी बारिश का कहर, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

नई दिल्ली। भारत के कई राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है और कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र सहित 16 राज्यों में आज के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान के 11 जिलों में अलर्ट

राजस्थान के 11 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। यहां मौसम विभाग ने ऑरेंज और कुछ स्थानों पर रेड अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में जलभराव और बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

मुंबई में भी रेड अलर्ट, बरेली में हाईवे डूबा

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत कई इलाकों में भारी बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में भी बारिश का दौर शुरू हो गया है और राज्य के 62 जिलों में अलर्ट है। बीते 48 घंटे में बिजली गिरने की घटनाओं में 34 लोगों की जान जा चुकी है। बरेली में बारिश से हाईवे पानी में डूब गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।

केरल में स्कूल-कॉलेज बंद

केरल में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मलप्पुरम, कन्नूर, कासरगोड, वायनाड और त्रिशूर जिलों में रेड अलर्ट के चलते सोमवार को सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है।

कर्नाटक के कई जिलों में भी रेड अलर्ट

कर्नाटक में भी भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर उडुपी और दक्षिण कन्नड़ जिलों में सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Rita Sharma

Recent Posts

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी की ट्रंप को दो टूक: “मध्यस्थता न कभी स्वीकार की, न करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर 35…

59 minutes ago

Redmi Pad 2 भारत में लॉन्च, बड़ी डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी के साथ सिर्फ ₹13,999 से शुरू

डेस्क। भारत में टैबलेट यूजर्स के लिए रेडमी ने एक बजट-फ्रेंडली विकल्प पेश किया है।…

1 hour ago

FIFA क्लब वर्ल्ड कप 2025: Argentine club River Plate ने Japan’s Urawa Red Diamonds को 3-1 से हराया

सिएटल,Seattle - FIFA Club World Cup 2025 फीफा कलब वर्ल्ड कप 2025 में Argentine club…

2 hours ago

FIFA क्लब वर्ल्ड कप 2025: पासाडेना में Inter Milan और Monterrey के बीच मुकाबला 1-1 से बराबरी पर छूटा

पासाडेना (अमेरिका),Pasadena (USA):  FIFA Club World Cup 2025 में Inter Milan और Monterrey के बीच…

3 hours ago

फास्टैग को लेकर नियमों में बदलाव, 15 अगस्त से लागू होगा नया सालाना पास

नई दिल्ली। अगर आप निजी वाहन चालक हैं, तो आपके लिए यह खबर महत्वपूर्ण है।…

3 hours ago

FIFA Club World Cup 2025 : फ्लेमेंगो ने एस्परेंस स्पोर्टिव डी ट्यूनिस को 2-0 से हराया, Flamengo Starts Strong, Beats Esperance Tunis 2-0,

फिलाडेल्फिया, 17 जून को ब्राज़ील के फुटबॉल क्लब फ्लेमेंगो ने फुटबॉल क्लब वर्ल्ड कप 2025…

4 hours ago