Weather Update Delhi : दिल्ली में फिर चढ़ेगा पारा, IMD ने अगले 5 दिन के मौसम को लेकर दी अहम जानकारी

Photo of author

By Rita Sharma

🕒 Published 1 week ago (3:03 PM)

दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में कुछ दिनों की राहत के बाद फिर से गर्मी अपना असर दिखाने को तैयार है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि आने वाले पांच दिनों में राजधानी में तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान लू चलने की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

तापमान में लगातार बढ़ोतरी का अनुमान

आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री कम और अधिकतम तापमान 5 से 7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी का असर तेजी से बढ़ेगा। अनुमान है कि तापमान बढ़ते-बढ़ते अगले सप्ताह की शुरुआत तक 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

5 मई को कैसा रहा मौसम का हाल

गुरुवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम करीब 5:30 बजे तक आर्द्रता का स्तर 38 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 39 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वायु गुणवत्ता की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार शाम 4 बजे दिल्ली का एक्यूआई 203 रहा, जो कि “खराब” श्रेणी में आता है।

देश के अन्य हिस्सों में भी मौसम ने बदला मिजाज

राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। आईएमडी के अनुसार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। इन हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

विदर्भ में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, 6 से 9 जून के बीच महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश का दौर अगले सात दिनों तक जारी रह सकता है। मध्य प्रदेश में भी 6 और 7 जून को विभिन्न स्थानों पर गरज के साथ वर्षा और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के ये बदलाव लोगों के जनजीवन को प्रभावित कर सकते हैं। गर्मी और बारिश दोनों के असर को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment