Home » Blogs » व्लादिमीर पुतिन साल के अंत में कर सकते हैं भारत दौरा, अजीत डोभाल ने दी जानकारी

व्लादिमीर पुतिन साल के अंत में कर सकते हैं भारत दौरा, अजीत डोभाल ने दी जानकारी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल के आखिरी सप्ताह में भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। रूसी समाचार एजेंसी ‘तास’ के अनुसार, यह जानकारी भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने दी है।डोभाल ने रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से मुलाकात के दौरान कहा, “भारत और रूस के बीच अब बेहद मजबूत और भरोसेमंद संबंध बन चुके हैं, जिनकी हम दिल से सराहना करते हैं। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी है और हम उच्च स्तर पर लगातार संवाद करते हैं।”

अजीत डोभाल बुधवार को रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे, जहां उनकी राष्ट्रपति पुतिन से भी मुलाकात हो सकती है। यह यात्रा विशेष रूप से इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि यह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद डोभाल की पहली रूस यात्रा है। इसके साथ ही, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत-रूस संबंधों पर दिए गए हालिया बयानों के चलते यह दौरा और भी ज्यादा महत्वपूर्ण बन गया है।

अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!
0Shares
Scroll to Top