Virat Kohli Anushka Sharma Settling in London : क्या हमेशा के लिए लंदन शिफ्ट हो गए विराट-अनुष्का? फेम से हो गए थे परेशान? हुआ बड़ा खुलासा..

By Hindustan Uday

🕒 Published 3 months ago (7:33 AM)

दिल्ली 27 अप्रैल 2025। बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सबसे प्यारे कपल्स में से एक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों लंदन में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तो अक्सर सामने आती हैं, लेकिन फैंस के मन में सवाल बना हुआ है कि आखिर उन्होंने भारत छोड़कर लंदन शिफ्ट होने का फैसला क्यों किया? अब इस राज से पर्दा उठाया है माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर श्रीराम नेने ने। तो चलिए जानते हैं क्या है इस शिफ्टिंग के पीछे की असली वजह।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, जिनकी शादी 2017 में एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी, आज दो बच्चों वामिका और अकाय के पैरेंट्स हैं। दोनों हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखते आए हैं। बच्चों को भी उन्होंने लाइमलाइट से दूर रखा है।

हाल ही में डॉक्टर श्रीराम नेने, जो हेल्थ और वेलनेस पर अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं, उन्होंने एक पॉडकास्ट के दौरान खुलासा किया कि विराट और अनुष्का ने लंदन में बसने का फैसला क्यों किया। डॉक्टर नेने ने बताया कि यह कपल अपनी सफलता का सुकून से आनंद नहीं ले पा रहा था। लगातार मीडिया और फैंस की अटेंशन के चलते वे निजी जिंदगी में घिरे हुए महसूस कर रहे थे।

डॉ. नेने ने कहा कि विराट और अनुष्का बेहद सिंपल और प्यारे इंसान हैं। वे अपने बच्चों को एक सामान्य वातावरण में बड़ा करना चाहते हैं, जहां हर समय सेल्फी मोमेंट्स या पब्लिक इंट्रूज़न न हो। उन्होंने यह भी बताया कि भले ही वह खुद भीड़भाड़ में घुल-मिल जाते हैं, लेकिन कई बार ये चीजें निजी पलों में दखल देने लगती हैं।

इतना ही नहीं, विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने भी हाल ही में एक इंटरव्यू में पुष्टि की थी कि क्रिकेटर विदेश शिफ्ट होने वाले हैं। सोशल मीडिया पर अब भी लंदन में विराट-अनुष्का की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जो साबित करती हैं कि उन्होंने अपना ठिकाना फिलहाल वहीं बनाया हुआ है।

तो विराट और अनुष्का का लंदन शिफ्ट होना सिर्फ एक लाइफस्टाइल चेंज नहीं, बल्कि एक सोच-समझकर लिया गया फैसला है ताकि वे अपने बच्चों को एक नार्मल और प्राइवेसी भरी जिंदगी दे सकें। अब देखना होगा कि आने वाले वक्त में क्या ये स्टार कपल भारत लौटेगा या फिर लंदन ही उनका नया घर बन जाएगा।

Leave a Comment

Exit mobile version