Home » Blogs » Virat-Anushka’s glamour Look at Wimbledon : विंबलडन में दिखा विराट-अनुष्का का ग्लैमर, फैंस को भाया कपल का अंदाज़

Virat-Anushka’s glamour Look at Wimbledon : विंबलडन में दिखा विराट-अनुष्का का ग्लैमर, फैंस को भाया कपल का अंदाज़

मुंबई। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हाल ही में विंबलडन 2025 के मुकाबले में साथ नजर आए। इस प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट के दौरान दोनों को नोवाक जोकोविच और एलेक्स डी मिनाउर के बीच हुए मैच को एंजॉय करते देखा गया। कार्यक्रम में कई अन्य मशहूर हस्तियां भी मौजूद थीं, लेकिन विराट और अनुष्का की जोड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

सोशल मीडिया पर छाया विरुष्का का अंदाज़
मैच के दौरान विराट और अनुष्का का स्टाइलिश लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस ने कपल की तस्वीरों और वीडियो को जमकर शेयर किया है। दोनों की मौजूदगी ने सेंटर कोर्ट स्टैंड की रौनक बढ़ा दी। विराट कोहली ने इस मैच की एक झलक इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा की, जिसे लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया।

विराट कोहली ने जोकोविच को दी बधाई
विंबलडन के इस मुकाबले में 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके नोवाक जोकोविच ने पहले सेट में हार के बाद जबरदस्त वापसी की। उन्होंने अगली तीन सेट 6-4, 6-4, 6-4 से जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इस दमदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए जोकोविच को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “क्या मुकाबला था! हमेशा की तरह, यह एक असली ग्लेडिएटर @djokernole के लिए था।” अब जोकोविच का सामना फ्लावियो कोबोली से होगा। खास बात यह रही कि यह जोकोविच की विंबलडन में 101वीं जीत थी।

विराट और अनुष्का का फैशन स्टेटमेंट बना चर्चा का विषय
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का फैशन सेंस हमेशा चर्चा में रहता है और इस बार भी दोनों का लुक फैंस को बेहद पसंद आया। विराट ने टैन ब्राउन कलर का क्लासी टेलर्ड ब्लेजर पहना था, जिसे उन्होंने सफेद शर्ट और ग्रे टाई के साथ कैरी किया। उनका यह स्मार्ट फॉर्मल लुक फैंस को काफी पसंद आया। वहीं अनुष्का शर्मा ने सफेद स्ट्रक्चर्ड ब्लेजर और मैचिंग टॉप में एलीगेंस और ग्रेस का परफेक्ट उदाहरण पेश किया।

फैंस ने की जमकर तारीफ
सोशल मीडिया पर विरुष्का की जोड़ी को लेकर फैंस ने ढेरों कमेंट किए। कुछ ने उन्हें “पावर कपल” बताया तो कुछ ने उनके लुक को “परफेक्ट विंबलडन स्टाइल” कहा। दोनों की मौजूदगी से यह मुकाबला और भी खास बन गया।

विराट और अनुष्का ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे सिर्फ अपने-अपने क्षेत्रों में ही नहीं, बल्कि एक फैशन और स्टाइल आइकन के रूप में भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं।

अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!
0Shares
Scroll to Top