🕒 Published 2 months ago (12:26 AM)
Delhi : 2002 बैच के IAS अधिकारी विकास आनंद को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का नया सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में दिल्ली सरकार ने सोमवार, 7 अप्रैल 2025 को आधिकारिक आदेश जारी किया।
AGMUT कैडर के अधिकारी विकास आनंद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वह इससे पहले केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों में सेवाएं दे चुके हैं।
शिक्षा पृष्ठभूमि की बात करें तो विकास आनंद ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, इसके बाद IIT दिल्ली से एमटेक किया और सार्वजनिक प्रशासन में मास्टर्स की डिग्री हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (John F. Kennedy School of Government) से प्राप्त की है।
सेवाकाल का ब्यौरा:
- संयुक्त सचिव, पंचायती राज विभाग, केंद्र सरकार (17 फरवरी 2023 – 1 फरवरी 2025)
- संयुक्त सचिव, लोक निर्माण विभाग (PWD) (11 सितंबर 2020 – 8 मार्च 2021)
- निदेशक व निजी सचिव, गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री (8 जून 2017 – 17 जून 2018)
- मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आपदा प्रबंधन विभाग, दिल्ली (25 मार्च 2020 – 27 अगस्त 2020)
- मुख्य कार्यकारी अधिकारी, शहरी विकास विभाग एवं दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (6 सितंबर 2019 – 11 सितंबर 2020)
IAS विकास आनंद की प्रशासनिक दक्षता और विभिन्न पदों पर उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से दिल्ली प्रशासन में नीति निर्माण और क्रियान्वयन में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।