News

रायबरेली से सियासी बयानों की गूंज: मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, पहलगाम हमले को लेकर चेतावनी भरा लहजा

रायबरेली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद जहां देशभर में आक्रोश की लहर है, वहीं सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर एक विवादास्पद पोस्ट शेयर कर विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला है।

विपक्ष की चुप्पी पर सवाल

मंत्री सिंह ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का ज़िक्र करते हुए विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे देश की सुरक्षा और सेना के मनोबल को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने लिखा —
“क्या ये सवाल आज उठाना उचित था? क्या ये सवाल सेना, सुरक्षा एजेंसियों और सरकारों का मनोबल गिराने वाला नहीं है?”

आक्रामक भाषा में दी चेतावनी

सिंह ने आगे लिखा —
“आज तो बड़ा हृदय करके कहते कि मारो साले देश के दुश्मनों को, मारो मेरी बहनों की मांग उजाड़ने वालों को, बाद में हम सब घर में लड़ लेंगे।”
अपने पोस्ट में उन्होंने विपक्ष को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि —
“अगर नहीं सुधरे, तो प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री का सपना तो छोड़िए, एक गिलास पानी को तरस जाओगे।”

पहलगाम हमले पर सियासी एकजुटता भी

इधर, पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में रोष है। सियासी गलियारों से लेकर आमजन तक हर कोई इस हमले की कड़ी निंदा कर रहा है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा —
“पूरा राष्ट्र इस हमले से आक्रोशित है और एकजुट होकर आतंकियों से बदला लेने के लिए संकल्पित है।”

 

Rita Sharma

Recent Posts

Gangajal Vastu Tips: गंगाजल घर में कहां और कैसे रखें? जानिए वास्तु के अनुसार सही तरीका!

Gangajal Vastu Tips :  गंगाजल भारतीय संस्कृति और आस्था का एक गहरा प्रतीक है। यह…

26 minutes ago

Israel-Iran War: मिसाइलों से तबाही, 130 से ज्यादा की मौत, परमाणु वैज्ञानिक भी निशाने पर

Israel-Iran War: मध्य पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं। शुक्रवार की रात ईरान…

57 minutes ago

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट-बच्चे समेत 7 की मौत, खराब मौसम बनी वजह!

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ धाम के करीब गौरीकुंड में रविवार सुबह एक बड़ा और दुखद…

3 hours ago

Ahmedabad Plane Crash Update: 11 शवों की हुई पहचान, ब्लैक बॉक्स बरामद; मिडिल ईस्ट में इजराइल-ईरान के बीच बढ़ा तनाव

अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash Update: एअर इंडिया के विमान हादसे में अब तक 270 शव…

4 hours ago

Horoscope of 15 June 2025 : प्रेम, पैसा और प्रोमोशन… तीनों में मिलेगा भाग्य का साथ!

Horoscope of 15 June 2025 : पंचांग 15 जून 2025  आज का दिन: रविवार (सूर्य…

8 hours ago

Shani Shingnapur Temple : शनि शिंगणापुर मंदिर से निकाले गए 114 मुस्लिम कर्मचारी

महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर से जुड़े श्री शनैश्चर…

15 hours ago