Foreign

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रंप, बोले- ‘मैंने मदद की है, मध्यस्थता नहीं कराई’

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम को लेकर एक बार फिर चौंकाने वाला दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को शांत करने में मदद की थी, हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह इसे “सीधी मध्यस्थता” नहीं कहेंगे।

एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा, “मैं यह नहीं कह रहा कि मैंने मध्यस्थता की, लेकिन मैंने उस समस्या को सुलझाने में मदद जरूर की जो भारत और पाकिस्तान के बीच खतरनाक स्तर तक पहुंच चुकी थी।” गौरतलब है कि 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम की घोषणा हुई थी। इस पर ट्रंप ने उसी दिन ट्वीट करते हुए दोनों देशों को “सामान्य समझदारी और श्रेष्ठ बुद्धिमत्ता” के लिए बधाई दी थी।

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उन्होंने दोनों देशों के नेताओं से कहा था कि अगर वे युद्धविराम पर सहमत होते हैं, तो अमेरिका व्यापार में मदद करेगा और अगर नहीं माने तो अमेरिका व्यापार बंद कर देगा। ट्रंप के मुताबिक, इसके बाद ही दोनों देश सीजफायर पर राजी हुए।

भारत ने किया ट्रंप के दावे को खारिज
हालांकि भारत सरकार ने ट्रंप के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान के साथ सैन्य तनाव के दौरान भारत और अमेरिका के बीच किसी भी बातचीत में व्यापार का मुद्दा नहीं उठा।

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत से लेकर 10 मई को संघर्षविराम की सहमति तक, भारत और अमेरिका के नेताओं के बीच सैन्य हालात पर चर्चा होती रही, लेकिन व्यापार का कोई जिक्र नहीं हुआ।

सरकार का यह स्पष्टीकरण ट्रंप द्वारा युद्धविराम का श्रेय लेने के दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने खुद को भारत-पाक के बीच शांति बहाली का प्रमुख कारक बताया था। भारत का कहना है कि यह निर्णय दोनों देशों के बीच आपसी बातचीत और क्षेत्रीय स्थिरता की प्राथमिकता के तहत लिया गया था, न कि किसी बाहरी दबाव के कारण।

Pradeep dabas

Recent Posts

Shani Shingnapur Temple : शनि शिंगणापुर मंदिर से निकाले गए 114 मुस्लिम कर्मचारी

महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर से जुड़े श्री शनैश्चर…

5 hours ago

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला – जमीन रिकॉर्ड से हटाए जाएंगे फारसी-अरबी शब्द, आएंगे आसान हिंदी-इंग्लिश विकल्प

चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने राजस्व रिकॉर्ड में बड़ी ऐतिहासिक पहल करते हुए…

6 hours ago

क्या अहमदाबाद प्लेन क्रैश में था तुर्की का हाथ ? बाबा रामदेव ने की जांच की मांग

अहमदाबाद। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुआ एअर…

7 hours ago

हरियाणा कांग्रेस में महिला संगठन को मजबूती, कई जिलों में महिला जिलाध्यक्षों की नई नियुक्तियां

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए…

9 hours ago

WTC Final 2025, साउथ अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

South Africa vs Australia (SA vs AUS) विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2025) में साउथ…

9 hours ago