अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक बार फिर अपने बदलते बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को शांत करने में उनकी “बड़ी भूमिका” रही है। ट्रम्प ने कहा कि दोनों देश उस वक्त परमाणु युद्ध के बेहद करीब पहुंच गए थे, लेकिन उनके प्रयासों से हालात काबू में आए।
फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा—”हालात बहुत गंभीर हो गए थे। अगला कदम क्या होता, आप जानते हैं… ‘N वर्ड’ यानी न्यूक्लियर वॉर।” ट्रम्प ने इसे अपनी विदेश नीति की सबसे बड़ी सफलताओं में गिनाया, हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि उन्हें इसका उचित क्रेडिट नहीं मिला।
पूर्व राष्ट्रपति ने बताया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को शांतिपूर्ण समाधान के बदले आपसी व्यापार को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। “अब मैं बिजनेस का इस्तेमाल हिसाब चुकता करने और शांति स्थापित करने के लिए कर रहा हूं,” ट्रम्प ने कहा।
ट्रम्प ने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम समझौते की सराहना करते हुए कहा—”मुझे उम्मीद है कि यह समझौता जारी रहेगा। दोनों देशों के बीच जो तनाव था, वह बहुत खतरनाक था।”
Horoscope of 15 June 2025 : पंचांग 15 जून 2025 आज का दिन: रविवार (सूर्य…
महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर से जुड़े श्री शनैश्चर…
चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने राजस्व रिकॉर्ड में बड़ी ऐतिहासिक पहल करते हुए…
अहमदाबाद। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुआ एअर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 19 जून 2025 के बीच तीन देशों – साइप्रस, कनाडा…
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए…