🕒 Published 1 week ago (8:03 AM)
26 जुलाई 2025 दिन शनिवार :आज श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो रात 10 बजकर 43 मिनट तक प्रभावी रहेगी। दिनभर और रात्रि के बाद भोर 4:06 तक व्यतीपात योग रहेगा, जो विशेष फलदायक माना जाता है। आज आश्लेषा नक्षत्र दोपहर 3:52 तक प्रभावी रहेगा। शुक्र ग्रह आज सुबह 8:56 पर मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जो कुछ राशियों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से लाभकारी रहेगा। आइये जानते हैं राशियों के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा और किसका दिन रहेगा विशेष।
मेष राशि
आज का दिन आपकी योजनाओं के सफल होने का है। व्यापार में अच्छे लाभ की संभावना है। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। घर से काम कर रहीं महिलाओं का दिन व्यस्त रहेगा। छात्र अपनी रुचि के अनुसार कोर्स चुन सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देगा। किसी खास दोस्त से जरूरी बातचीत हो सकती है। मंदिर में भगवान शिव का जल से अभिषेक करने से मानसिक शांति मिलेगी।
लकी रंग – ग्रे | लकी नंबर – 06
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों भरा रहेगा। करियर में कोई नया अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी का साथ बना रहेगा, जिससे आपके काम में उत्साह बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को वरिष्ठों से सम्मान मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में गंभीरता दिखाएंगे।
लकी रंग – लाल | लकी नंबर – 01
मिथुन राशि
दिन सकारात्मक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग किसी सभा में भाग लेकर लोगों को प्रेरित कर सकते हैं।
लकी रंग – पीला | लकी नंबर – 04
कर्क राशि
बिजनेस में तरक्की के संकेत हैं, खासकर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। बच्चों से जुड़ी कोई चर्चा जीवनसाथी से हो सकती है। घर से निकलते वक्त बड़ों का आशीर्वाद अवश्य लें।
लकी रंग – नीला | लकी नंबर – 02
सिंह राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापारियों को थोड़े प्रयास में बड़ा लाभ मिल सकता है। किसी अनुभवहीन व्यक्ति से उपयोगी बातें सीखने को मिलेंगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।
लकी रंग – हरा | लकी नंबर – 08
कन्या राशि
आज अपने व्यवहार या दिनचर्या में बदलाव ला सकते हैं जो आपके करियर के लिए फायदेमंद होगा। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और कोई नया कोर्स जॉइन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सलाह-मशवरा कारगर रहेगा।
लकी रंग – सिल्वर | लकी नंबर – 02
तुला राशि
दिन काफी शुभ रहने वाला है। वाहन या ऑटोमोबाइल से जुड़े व्यापार में अच्छी कमाई होगी। साहित्य में रुचि बढ़ सकती है। इंजीनियरिंग के छात्रों और पेशेवरों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन यादगार हो सकता है।
लकी रंग – पर्पल | लकी नंबर – 09
वृश्चिक राशि
अधिकतर कार्यों में सफलता मिलेगी। खास लोगों का साथ मिल सकता है। निवेश करने से पहले पूरी जानकारी लें, लाभ की संभावना है। लंबे समय बाद मानसिक सुकून का अनुभव करेंगे।
लकी रंग – नारंगी | लकी नंबर – 03
धनु राशि
दिन सामान्य रहेगा। लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों को थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से कार्य आसान होंगे।
लकी रंग – इंडिगो | लकी नंबर – 06
मकर राशि
आज किसी काम को करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की राय लेना फायदेमंद रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मधुर बनेगा। व्यापार के क्षेत्र में नई शुरुआत के लिए मदद मिल सकती है।
लकी रंग – पिंक | लकी नंबर – 09
कुम्भ राशि
आज दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। टूरिज्म और ट्रैवल से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। समाजसेवा से जुड़े लोग आज अहम भूमिका निभा सकते हैं।
लकी रंग – भूरा | लकी नंबर – 02
मीन राशि
रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। नए विचारों को अमल में लाने से लाभ होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को मंच मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी और बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
लकी रंग – मेजेंटा | लकी नंबर – 01