17 अगस्त 2025, रविवार का दिन कई राशियों के लिए खास अवसर लेकर आया है। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि आज शाम तक रहेगी। आज सूर्य की तरह दो राशियों की किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल—
विषयसूची
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए आनंद और उत्साह से भरा रहेगा। पढ़ाई से जुड़े कार्यों में स्टूडेंट्स को राहत महसूस होगी। कार्यस्थल पर मोबाइल फोन से दूरी बनाकर आप काम पर अधिक ध्यान देंगे। धन संबंधी मामलों में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। जीवनसाथी के साथ मंदिर या किसी तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – पिंक
वृषभ राशि
आज आपके कार्य योजनानुसार पूरे होंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार में साझेदारी लाभदायक साबित हो सकती है। आप चीजों को नए तरीके से समझने की कोशिश करेंगे।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – नीला
मिथुन राशि
आज आपका दिन शुभ रहेगा। व्यापार विस्तार के नए अवसर सामने आएंगे। किसी व्यक्ति से मिलने वाला लाभ आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। घर में कार्यक्रम या उत्सव के चलते दिन व्यस्त रह सकता है। पुराना काम पूरा होने की संभावना है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – मैजेंटा
कर्क राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर रहेगा। दफ्तर में किसी विषय पर चर्चा करनी पड़ सकती है। आपके प्रतिद्वंद्वी आपकी योजनाओं से प्रभावित होंगे। नौकरी या करियर में नई संभावनाएं बनेंगी।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – नीला
सिंह राशि
आज आपकी समस्याओं का समाधान होगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत करेंगे। सेहत बेहतर रखने के लिए खानपान में सुधार करें। पुरानी चिंताओं से राहत मिलेगी।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – ग्रे
कन्या राशि
दिन उत्साह से भरा रहेगा। व्यापार में प्रगति होगी। राजनीति और समाज से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। बिजनेस मीटिंग से नए अवसर प्राप्त होंगे। उधार से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – सिल्वर
तुला राशि
आज आर्थिक दृष्टि से लाभकारी दिन रहेगा। व्यापारियों को बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। शत्रु आपसे दूरी बनाएंगे। लेखन कार्य से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – पीला
वृश्चिक राशि
आज आपके पक्ष में परिस्थितियां रहेंगी। यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लें। जीवनसाथी को सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के अवसर बनेंगे।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – पर्पल
धनु राशि
आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। परिवार और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन की योजना बन सकती है। किसी खास कार्य में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – हरा
मकर राशि
आज मिला-जुला दिन रहेगा। मन लगाकर किया गया कार्य लाभकारी होगा। जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – लाल
कुम्भ राशि
आज आपका दिन उत्कृष्ट रहेगा। दोस्तों के साथ नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। किसी समारोह या पार्टी में शामिल होने का अवसर मिलेगा। नई स्किल सीखने का मौका मिलेगा, जो आगे लाभकारी साबित होगा।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – सुनहरा
मीन राशि
आज दिन नई ऊर्जा से भरा रहेगा। आपका व्यवहार समाज में आपको सम्मान दिलाएगा। कारोबारियों के लिए लाभकारी समय है। स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए ताजे फलों का सेवन करें।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – नीला


