Home » Blogs » Today’s Horoscope 11 August 2025: मेष के लिए शुभ रहेगा दिन, मिथुन को हो सकती है थोड़ी परेशानियां

Today’s Horoscope 11 August 2025: मेष के लिए शुभ रहेगा दिन, मिथुन को हो सकती है थोड़ी परेशानियां

11 अगस्त 2025, सोमवार को भाद्रपद कृष्णपक्ष द्वितीया है। चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहा है, जो सभी राशियों के जीवन पर विशेष प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं आज 12 राशियों का संक्षिप्त भविष्यफल, जिसमें बताएंगे कि किस राशि के लिए दिन शुभ रहेगा और किसे किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा।

मेष (Aries)
चंद्रमा आपके ग्यारहवें भाव में स्थित है। आज दोस्ती और सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। रिश्तेदारों से उपहार मिल सकते हैं और मित्रों पर खर्चा भी होगा। नौकरी में दोपहर के बाद टारगेट पूरा करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सरकारी कार्य सफल होंगे और व्यवसाय में भागीदारी से लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है।

वृष (Taurus)
चंद्रमा दसवें भाव में है। पदोन्नति के समाचार मिलेंगे, अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा और दांपत्य में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में बकाया राशि वसूलने के लिए अनुकूल समय है।

मिथुन (Gemini)
चंद्रमा नवें भाव में है। आज आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा जिससे काम करने का उत्साह कम होगा। कार्यस्थल पर सहयोग नहीं मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में लालच नुकसानदायक हो सकता है। जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करें।

कर्क (Cancer)
चंद्रमा आठवें भाव में है। नकारात्मक विचारों से मन हताश रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। पारिवारिक विवाद की संभावना है। वित्तीय स्थिति कमजोर रहेगी। आध्यात्मिकता का सहारा लें। प्रेम जीवन में साथी की भावनाओं का सम्मान करें।

सिंह (Leo)
चंद्रमा सातवें भाव में है। पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कार्य में मन नहीं लगेगा और श्रेय किसी और को मिल सकता है। भागीदारों से मतभेद हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले टालें। वाहन और जमीन के कागजात के काम टालना बेहतर रहेगा।

कन्या (Virgo)
चंद्रमा छठे भाव में है। दिन शुभ रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आर्थिक लाभ होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मायके से अच्छे समाचार मिल सकते हैं। अधूरे काम पूरे होने से प्रसन्नता होगी।

तुला (Libra)
चंद्रमा पांचवें भाव में है। दिन मध्यम फलदायी रहेगा। संतान की चिंता रहेगी। अध्ययन में बाधा आ सकती है। वाद-विवाद से बचें। नए काम की शुरुआत टालें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वरिष्ठों का सहयोग लेकर समय पर काम पूरा करें।

वृश्चिक (Scorpio)
चंद्रमा चौथे भाव में है। मानसिक चिंता और भय रहेंगे। पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जमीन और वाहन के कागजात बनवाने में सावधानी रखें। नौकरी और व्यवसाय में कठिनाइयां आ सकती हैं।

धनु (Sagittarius)
चंद्रमा तीसरे भाव में है। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा। नए काम शुरू कर सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छोटी यात्रा संभव है। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में प्रगति होगी।

मकर (Capricorn)
चंद्रमा दूसरे भाव में है। परिवार के साथ वाद-विवाद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। शेयर बाजार में निवेश के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

कुंभ (Aquarius)
चंद्रमा पहले भाव में है। शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मित्रों के साथ बाहर जाने की संभावना है। आध्यात्मिक चिंतन मजबूत होगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।

मीन (Pisces)
चंद्रमा बारहवें भाव में है। मन एकाग्र नहीं रहेगा। भय और उलझन बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में खर्चा हो सकता है। प्रियजनों से दूर होना कष्ट देगा। कानूनी मामलों में सतर्कता आवश्यक है। दोपहर बाद स्थिति में सुधार होगा।

अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!
0Shares
Scroll to Top