Tarot Card Reading 6 September 2025: शनिवार 6 सितंबर को अधि योग का शुभ संयोग बन रहा है। चंद्रमा से छठे भाव में शुक्र और सातवें भाव में बुध के गोचर से यह योग बन रहा है, जिसे वैदिक ज्योतिष में राजयोग जैसा फल देने वाला बताया गया है। टैरो कार्ड्स के अनुसार इस दिन कर्क, सिंह, कन्या और कुंभ राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान और आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग हैं। वहीं, अन्य राशियों पर भी इस योग का अलग-अलग असर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए टैरो राशिफल।
मेष राशि
आज मेष राशि के जातकों को सतर्कता से काम करने की जरूरत है। किसी भी कार्य में शॉर्टकट से बचें वरना परेशानी बढ़ सकती है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। मानसिक शांति के लिए ध्यान और मेडिटेशन फायदेमंद रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। व्यापारियों को साझेदारी में काम करते समय सावधानी बरतनी होगी। विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ के संकेत हैं। किसी की नकारात्मक बात आपके रिश्तों को प्रभावित कर सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को आज गुस्से पर काबू रखना होगा। नौकरी में अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन शत्रु शांत रहेंगे। धन लाभ के अच्छे योग हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को अधि योग का सीधा लाभ मिलेगा। नई योजनाओं में सफलता मिलेगी और आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। निवेश और बचत से फायदा होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद करने से बचना चाहिए। नकारात्मक कार्यों से दूरी बनाए रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन संघर्षपूर्ण रहेगा। सफलता पाने के लिए मेहनत करनी होगी। मन में भय और चिंता रह सकती है। व्यापार में नए संपर्क बनेंगे, लेकिन धन संबंधी अड़चनें आएंगी।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। गलत शब्द रिश्तों को प्रभावित कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में विस्तार की योजना बन सकती है और सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को भावुक होकर निर्णय नहीं लेना चाहिए। नौकरीपेशा लोग जोखिम उठाकर फायदा पा सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को सामाजिक गतिविधियों से दूरी बनानी चाहिए। एकांत में समय बिताना लाभकारी होगा। संतान की पढ़ाई या जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज छोटी यात्रा का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहेंगे और बुद्धि का सही उपयोग कर सफलता पाएंगे। यात्रा लाभकारी होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। आयात-निर्यात या विदेशी कंपनियों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में नकारात्मक सोच से बचें। धन लाभ की संभावना है।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी और वाणी की मधुरता से लोग प्रभावित होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!


