News

महिला को दी ‘तालिबानी सजा’: मस्जिद के बाहर भीड़ ने बेरहमी से पीटा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Karnataka : कर्नाटक के दावणगेरे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां एक मुस्लिम महिला को भीड़ ने मस्जिद के बाहर तालिबानी अंदाज़ में पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

क्या था मामला?

जानकारी के अनुसार, घटना 9 अप्रैल की है। पीड़ित महिला शबीना के घर पर दो दिन पहले 7 अप्रैल को उसकी रिश्तेदार नसरीन और एक पुरुष फैयाज मिलने आए थे। तीनों कुछ देर के लिए बाहर भी गए। जब शबीना का पति जमील उर्फ शमीर घर लौटा और उन्हें साथ देखा, तो उसने गुस्से में आकर मस्जिद कमेटी से इसकी शिकायत कर दी।

9 अप्रैल को मस्जिद के बाहर शबीना को बुलाया गया। वहां जमा भीड़ ने महिला को लाठी, डंडों, पाइप और यहां तक कि पत्थरों से भी मारा। वीडियो में यह भी देखा गया कि महिला के सिर को पत्थर से कुचलने की कोशिश की गई। पूरी घटना को एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया केस, 6 गिरफ्तार

वीडियो वायरल होते ही दावणगेरे पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। चन्नगिरी थाने में एफआईआर क्रमांक 202/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है, जिसमें हत्या की कोशिश, साजिश और महिलाओं के खिलाफ हिंसा की धाराएं शामिल हैं।

कट्टरपंथ पर उठे सवाल

यह घटना न सिर्फ महिला की व्यक्तिगत आज़ादी पर हमला है, बल्कि समाज में पनपती कट्टर सोच को भी उजागर करती है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में भी एक बुरका पहनी मुस्लिम महिला को इसलिए परेशान किया गया क्योंकि वह एक हिंदू युवक के साथ बाइक पर जा रही थी। उस मामले में भी पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया था।

क्या सिर्फ गिरफ्तारी ही काफी है?

इस तरह की घटनाएं कई गंभीर सवाल खड़े करती हैं – क्या हमारा समाज अब भी महिला की स्वतंत्रता और गरिमा को समझने को तैयार नहीं है? क्या केवल गिरफ्तारी से ऐसे मानसिकता में बदलाव आएगा? यह सोचने और समाज के हर वर्ग को आत्ममंथन करने का समय है।

 

Rita Sharma

Recent Posts

FIFA CLUB WORLD CUP 2025 : Bayern Munich Thrash Auckland City 10-0 to Set Record Win, बायर्न म्यूनिख ने ऑकलैंड सिटी को 10-0 से हराकर रचा इतिहास : FIFA CLUB WORLD CUP 2025

पासाडोना अमेरिका ,नई दिल्ली, FIFA CLUB WORLD CUP: Bayern Munich Record Win, रविवार को खेले…

3 hours ago

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी को दीं विकास योजनाओं की सौगातें

हरियाणा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी में विकास परियोजनाओं की झड़ी लगाते हुए क्षेत्रवासियों…

3 hours ago

FIFA Club World Cup 2025: PSG का शानदार आगाज़, Atletico Madrid को 4-0 से हराया

पासाडेना, कैलिफोर्निया: FIFA CLUB WORLD CUP 2025:  चैंपियंस लीग विजेता पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने  रविवार…

3 hours ago

Sonam’s plan EXPOSED : राजा हत्याकांड, सोनम का प्लान सामने आया, एक और हत्या की थी तैयारी

इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। शिलॉन्ग…

3 hours ago

Taliban Punishment: आगरा में साइकिल चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत

डेस्क। जगदीशपुरा के बोदला क्षेत्र की घटना, पुलिस पर भी गंभीर सवाल आगरा के जगदीशपुरा…

5 hours ago