Ram Temple

ayodhya-pran-pratishtha-2025
News

भगवान राम की नगरी अयोध्या में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू

अयोध्या  सनातनियों के रोम रोम में बसे भगवान राम मंदिर में 3 जून को सुबह 6:30 बजे से तीन दिवसीय दूसरे प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत हो गई है। तीन दिवसीय समारोह 3 से 5 जून तक चलेगा। इस दौरान राम जन्मभूमि के पहले तल पर राम दरबार, परकोटा के 6 मंदिर शिवलिंग, गणपति, हनुमान, सूर्य, भगवती और अन्नपूर्णा साथ में शेषावतार मंदिर, इन 8 मंदिर में देव विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इसके लिए राम मंदिर को जिस भव्य रूप से सजाया गया है वह देखते ही बनता है। भगवान राम राजा के रूप में विराजमान होंगे बता दें  22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम बाल स्वरूप में मंदिर में विराजमान हुए थे। अब दूसरी प्राण-प्रतिष्ठा में भगवान राम राजा के रूप में विराजमान होंगे । राम मंदिर के पहले तल पर राजा राम का दरबार होगा। इस दरबार में भगवान राम के साथ अनुज लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता जानकी और सेवक हनुमान होंगे। प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य आकर्षण 6 परकोटा मंदिरों में स्थापित होंगे: भगवान शिव,गणपति,हनुमान,सूर्य देव,मां भगवती,मां अन्नपूर्णासाथ ही, शेषावतार मंदिर की भी प्राण-प्रतिष्ठा होगी।कुल 8 मंदिरों में देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। इस दिव्य आयोजन में देशभर के 108 वैदिक आचार्य भाग ले रहे हैं, और मुख्य आचार्य जयप्रकाश जी पूजन विधि का संचालन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ राम नगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी है। दूर-दराज़ से भक्तजन भगवान राम के राजा स्वरूप के दर्शन और प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने अयोध्या पहुंच रहे हैं। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है और पूरा वातावरण मंत्रोच्चार और भक्ति में डूबा हुआ है।

News

Ayodhya : श्रीराम मंदिर और कई जिलों के DM कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Ayodhya : अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मंदिर ट्रस्ट को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद अयोध्या पुलिस ने साइबर थाने में FIR दर्ज कर ली है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह मेल तमिलनाडु से भेजा गया था। मेल में लिखा गया है—“सुरक्षा बढ़ा लो, नहीं तो राम मंदिर को बम से उड़ा दिया जाएगा।” इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं और श्रीराम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। इसी तरह, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में भी कलेक्ट्रेट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिलाधिकारी को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें बम होने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल और आर्मी की टीम मौके पर पहुंची। सघन जांच के बावजूद कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं पाई गई। इसके बावजूद एहतियातन कलेक्ट्रेट परिसर को खाली कराकर पूरी जांच की गई। इसके अलावा राज्य के करीब 10 से 15 जिलों के जिलाधिकारियों के आधिकारिक ईमेल पर भी ऐसी ही धमकी भरे मेल भेजे गए हैं। अलीगढ़ कलेक्ट्रेट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद जिले का पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। फिलहाल साइबर सेल इन मेल्स की जांच में जुटी हुई है और इन धमकियों के पीछे की साजिश का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की

Scroll to Top