InternationalTerminalFlightLaunch2025HisarToAyodhya

ayodhya-pran-pratishtha-2025
News

भगवान राम की नगरी अयोध्या में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू

अयोध्या  सनातनियों के रोम रोम में बसे भगवान राम मंदिर में 3 जून को सुबह 6:30 बजे से तीन दिवसीय दूसरे प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत हो गई है। तीन दिवसीय समारोह 3 से 5 जून तक चलेगा। इस दौरान राम जन्मभूमि के पहले तल पर राम दरबार, परकोटा के 6 मंदिर शिवलिंग, गणपति, हनुमान, सूर्य, भगवती और अन्नपूर्णा साथ में शेषावतार मंदिर, इन 8 मंदिर में देव विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इसके लिए राम मंदिर को जिस भव्य रूप से सजाया गया है वह देखते ही बनता है। भगवान राम राजा के रूप में विराजमान होंगे बता दें  22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम बाल स्वरूप में मंदिर में विराजमान हुए थे। अब दूसरी प्राण-प्रतिष्ठा में भगवान राम राजा के रूप में विराजमान होंगे । राम मंदिर के पहले तल पर राजा राम का दरबार होगा। इस दरबार में भगवान राम के साथ अनुज लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता जानकी और सेवक हनुमान होंगे। प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य आकर्षण 6 परकोटा मंदिरों में स्थापित होंगे: भगवान शिव,गणपति,हनुमान,सूर्य देव,मां भगवती,मां अन्नपूर्णासाथ ही, शेषावतार मंदिर की भी प्राण-प्रतिष्ठा होगी।कुल 8 मंदिरों में देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। इस दिव्य आयोजन में देशभर के 108 वैदिक आचार्य भाग ले रहे हैं, और मुख्य आचार्य जयप्रकाश जी पूजन विधि का संचालन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ राम नगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी है। दूर-दराज़ से भक्तजन भगवान राम के राजा स्वरूप के दर्शन और प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने अयोध्या पहुंच रहे हैं। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है और पूरा वातावरण मंत्रोच्चार और भक्ति में डूबा हुआ है।

हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट
News

बस यूं गए और यूं आए : हिसार-चंडीगढ़ उड़ान 9 जून से शुरू: किराया ₹2500 से ₹3000 के बीच

नई दिल्ली : हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट का हवाई सफर को मंजूरी दे दी है। हवाई यात्रा की शुरूआत 9 जून (सोमवार) से होगी। फ्लाइय का किराया 2500 से 3 हजार रुपए के बीच होगा। हिसार से चंडीगढ़ की दूरी करीब 252 किमी है।अब यह सफर सिर्फ 45 मिनट का होगा। फ्लाइट लेने के लिए आधे घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा। सड़क के रास्ते गाड़ी या बस में चंडीगढ़ जाने में करीब 4 घंटे लगते हैं। वहीं ट्रेन में यह दूरी 7 घंटे में तय होती है और इसके लिए भी सिर्फ एक ही ट्रेन है। प्रधानमंत्री ने 14 अप्रैल को किया था उद्घाटन सरकार अयोध्या और दिल्ली की तरह ही सप्ताह में हिसार चंडीगढ़ के लिए 2 दिन के लिए फ्लाइट शुरू कर सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। हिसार से दिल्ली और अयोध्या के लिए हवाई सफर की शुरुआत 14 अप्रैल से हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर हिसार से अयोध्या के लिए पहली उड़ान का शुभारंभ किया था। इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का टर्मिनल बन रहा बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिसार एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल टर्मिनल की आधारशिला रखी थी। हिसार में 7,200 एकड़ जमीन पर एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है।  एयरपोर्ट का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय मानकों के हिसाब से किया जा रहा है। पूरा निर्माण होने के बाद एयरपोर्ट शंख के आकार जैसा दिखाई देगा।  हिसार एयरपोर्ट को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) के विकल्प के रूप में 3 चरणों में विकसित किया जा रहा है। इसे लेकर हरियाणा सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के बीच मैमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) हुआ है।

Scroll to Top