News

Shashi Tharoor on India-Pakistan ceasefire: “1971 के हालात, 2025 के हालात नहीं” – भारत-पाक सीजफायर पर बोले शशि थरूर

नई दिल्ली। Shashi Tharoor on India-Pakistan ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए संघर्ष विराम पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों की तुलना 1971 के युद्ध से करना सही नहीं है। उनका कहना है कि आज के हालात पूरी तरह अलग हैं और भारत ने जो संदेश देना था, वह दे दिया गया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच बीते दिनों हुए सैन्य तनाव के बाद शनिवार को सीजफायर पर सहमति बनी। भारत ने पाकिस्तानी एयरबेस पर मिसाइल हमले कर उसे बड़ा नुकसान पहुंचाया, वहीं पाकिस्तान की ओर से हुए मिसाइल और ड्रोन हमलों को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने संघर्ष विराम की पहल की।

शशि थरूर का बयान

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “हम एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गए थे जहां हालात बेकाबू हो सकते थे। शांति जरूरी थी। हमें आतंकवादियों को सख्त संदेश देना था और वह संदेश दे दिया गया है। अब सरकार की जिम्मेदारी है कि वह पहलगाम हमले में शामिल दोषियों की पहचान कर कार्रवाई करे।”

उन्होंने यह भी कहा कि, 1971 की परिस्थितियां और 2025 की स्थिति में बड़ा फर्क है। यह ऐसा युद्ध नहीं था जिसे भारत जारी रखना चाहता था, बल्कि यह एक सीमित कार्रवाई थी जिसका उद्देश्य आतंक के खिलाफ कड़ा संदेश देना था।”

“1971 और 2025 की तुलना बेमानी”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंदिरा गांधी की नेतृत्व शैली की तुलना पर शशि थरूर ने कहा, “1971 एक ऐतिहासिक विजय थी, जिसमें इंदिरा गांधी ने उपमहाद्वीप का नक्शा बदल दिया। बांग्लादेश की आज़ादी एक नैतिक और स्पष्ट उद्देश्य था। लेकिन आज के हालात अलग हैं। सिर्फ गोले दागते रहना कोई रणनीतिक उद्देश्य नहीं हो सकता।”

शशि थरूर के अनुसार, भारत ने सीमित कार्रवाई कर वह संदेश दिया है जो देना जरूरी था। अब जरूरत है कि सरकार शांति बहाल रखे और आतंकवाद के खिलाफ अपने मिशन को आगे बढ़ाए।

Rita Sharma

Recent Posts

बिजली कटौती पर सख्त हुए अनिल विज, अधिकारियों से रोजाना रिपोर्ट तलब

चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राज्य में हो रही बिजली…

25 minutes ago

Gangajal Vastu Tips: गंगाजल घर में कहां और कैसे रखें? जानिए वास्तु के अनुसार सही तरीका!

Gangajal Vastu Tips :  गंगाजल भारतीय संस्कृति और आस्था का एक गहरा प्रतीक है। यह…

2 hours ago

Israel-Iran War: मिसाइलों से तबाही, 130 से ज्यादा की मौत, परमाणु वैज्ञानिक भी निशाने पर

Israel-Iran War: मध्य पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं। शुक्रवार की रात ईरान…

2 hours ago

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट-बच्चे समेत 7 की मौत, खराब मौसम बनी वजह!

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ धाम के करीब गौरीकुंड में रविवार सुबह एक बड़ा और दुखद…

4 hours ago

Ahmedabad Plane Crash Update: 11 शवों की हुई पहचान, ब्लैक बॉक्स बरामद; मिडिल ईस्ट में इजराइल-ईरान के बीच बढ़ा तनाव

अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash Update: एअर इंडिया के विमान हादसे में अब तक 270 शव…

5 hours ago

Horoscope of 15 June 2025 : प्रेम, पैसा और प्रोमोशन… तीनों में मिलेगा भाग्य का साथ!

Horoscope of 15 June 2025 : पंचांग 15 जून 2025  आज का दिन: रविवार (सूर्य…

9 hours ago