शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक माहौल गरमाया, पनोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले वजाहत खान गायब

Photo of author

By Sunita Singh

🕒 Published 2 months ago (3:48 PM)

नई दिल्ली : शर्मिष्ठा पनोली केस अब सिर्फ एक सोशल मीडिया विवाद नहीं रहा।बल्कि यह मामला तो अब राजनीतिक और कानूनी रूप और भी पेचीदा हो चला है। जहां मुख्य शिकायतकर्ता वजाहत खान खुद कई कानूनी शिकंजों में फंसते नजर आ रहे हैं। वहीं पनोली भी जेल की सलाखों के पीछे है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच कर रही है।

वजाहत को मिल रही धमकियां

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले वजाहत खान के उनके खिलाफ कोलकाता और असम में कई शिकायतें दर्ज की गई हैं। पुलिस के अनुसार, इन शिकायतों के बाद से वजाहत खान फरार चल रहे है। पनोली  पनोली के खिलाफ शिकायतकर्ता वजाहत खान के पिता सआदत खान का कहना है कि उनका बेटा हिंदू धर्म का अपमान नहीं कर सकता। पिता का कहना है कि शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी के बाद से  फोन पर धमकियों के साथ गाली गलौज भी की जा रही है।

समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत किया

बता दें कि 22 वर्षीय शर्मिष्ठा पनोली को 30 मई की रात गुरुग्राम (हरियाणा) से गिरफ्तार कर कोलकाता लाया गया। यह गिरफ्तारी वजाहत खान द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई थी। पनोली पर आरोप है कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक वीडियो में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत किया। यह वीडियो उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया और सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी। कोलकाता की अदालत ने उन्हें 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

वजाहत खान के खिलाफ दर्ज हुईं शिकायतें

अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। श्रीराम स्वाभिमान परिषद की शिकायत में आरोप है कि वजाहत खान ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं, मंदिरों और त्योहारों के खिलाफ अपमानजनक और अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया।
भाजयुमो उत्तर कोलकाता के अध्यक्ष सुबोध दास ने गार्डनरीच थाना में  शिकायत दर्ज करवाई है। यहीं पर शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ मुख्य FIR दर्ज हुई थी। अब इसी थाने में वजाहत खान के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा बंगाल बीजेपी नेता तरुणज्योति तिवारी ने भी खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

वजाहत खान के खिलाफ असम में  मामला दर्ज

वजाहत खान के खिलाफ असम में उनके कथित पोस्ट को लेकर मामला दर्ज किया गया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य की एक पुलिस टीम  पश्चिम बंगाल का दौरा करेगी और वजाहत खान को न्याय के कठघरे में लाने में मदद मांगेगी। दिल्ली बार काउंसिल ने शर्मिष्ठा पनोली की तत्काल रिहाई की मांग की है। चेयरमैन सूर्य प्रकाश खत्री ने कहा कि शर्मिष्ठा ने जिस वीडियो के कारण विवाद हुआ, उसे पहले ही हटा दिया था और माफी भी मांगी थी। इसके बावजूद उनकी गिरफ्तारी चिंताजनक है।

Leave a Comment