दिल्ली। पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनकी नवजात बेटी को भारत की नागरिकता मिलना। सीमा के वकील एपी सिंह का दावा है कि 18 मार्च को नोएडा में जन्मी बच्ची का उत्तर प्रदेश सरकार ने बर्थ सर्टिफिकेट जारी कर दिया है और अब वह भारत की नागरिक कहलाएगी। एक तरफ मामला मानवीय आधार पर देखा जा रहा है तो दूसरी तरफ इसे लेकर सियासी और कानूनी बहस भी शुरू हो गई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और इसके क्या मायने हैं।
सीमा हैदर की कहानी 2019 में PUBG गेम से शुरू हुई थी, जब उनकी मुलाकात भारत के सचिन मीणा से हुई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और फिर 2023 में सीमा नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ भारत आ गईं। उत्तर प्रदेश के रबूपुरा इलाके में उन्होंने सचिन मीणा से हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर ली। अब 18 मार्च 2024 को सीमा ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम ‘भारती’ रखा गया है।
वकील एपी सिंह का दावा है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। यानी अब ‘भारती मीणा’ को भारत की नागरिकता मिल गई है। वकील का कहना है कि सीमा ने पाकिस्तान में ही हिंदू धर्म अपना लिया था और अब वह एक भारतीय नागरिक की पत्नी होने के साथ-साथ एक भारतीय नागरिक की मां भी बन चुकी हैं।
एपी सिंह ने ये भी बताया कि सीमा ने पाकिस्तान में अपने पहले पति को तलाक दे दिया था और उनके तीन बच्चों की संरक्षक अब सिर्फ वह खुद हैं। उन्होंने नेपाल में शादी के बाद भारत में कानूनी रूप से धर्म परिवर्तन भी करा लिया है। सीमा ने भारत सरकार और राष्ट्रपति से नागरिकता की मांग करते हुए अर्जी दी है, जो फिलहाल विचाराधीन है।
हालांकि, इस पूरे मामले पर विवाद भी बना हुआ है। कुछ लोग सीमा को हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले से जोड़कर देख रहे हैं, लेकिन वकील एपी सिंह का कहना है कि यह पूरी तरह गलत है और सीमा का केस मानवीय आधार पर देखा जाना चाहिए।
तो PUBG से शुरू हुई एक प्रेम कहानी अब भारत की नागरिकता तक पहुंच चुकी है। सीमा हैदर की बेटी को बर्थ सर्टिफिकेट मिलने के बाद सवाल ये है कि क्या अब सीमा को भी भारत में रहने की अनुमति मिलेगी? और क्या इस पूरी कहानी को सियासत से ऊपर उठकर एक मानवीय नजरिए से देखा जाएगा? आने वाले वक्त में इस पर अंतिम फैसला भारत सरकार को लेना है। लेकिन इतना तय है कि सीमा हैदर की कहानी अब सिर्फ प्रेम की नहीं, पहचान और नागरिकता की भी बन चुकी है।
चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राज्य में हो रही बिजली…
Gangajal Vastu Tips : गंगाजल भारतीय संस्कृति और आस्था का एक गहरा प्रतीक है। यह…
Israel-Iran War: मध्य पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं। शुक्रवार की रात ईरान…
Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ धाम के करीब गौरीकुंड में रविवार सुबह एक बड़ा और दुखद…
अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash Update: एअर इंडिया के विमान हादसे में अब तक 270 शव…
Horoscope of 15 June 2025 : पंचांग 15 जून 2025 आज का दिन: रविवार (सूर्य…