SBI के ग्राहक ध्यान दें! 22 जुलाई को कुछ समय के लिए बंद रहेगी UPI सेवा, जानिए UPI LITE का विकल्प

Photo of author

By Hindustan Uday

🕒 Published 1 week ago (9:48 PM)

नई दिल्ली। अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक हैं और अपने रोज़मर्रा के लेनदेन के लिए UPI का उपयोग करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। SBI ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि 22 जुलाई, 2025 को बैंक के डिजिटल सिस्टम में मेंटेनेंस के चलते UPI सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

कितने समय के लिए बंद रहेगी UPI सेवा?

22 जुलाई, 2025 को रात 00:15 बजे से लेकर 01:00 बजे IST तक SBI की UPI सेवा अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेगी। इस दौरान UPI के जरिए आप किसी तरह का डिजिटल ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे।

UPI LITE रहेगा विकल्प के तौर पर उपलब्ध

हालांकि, बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि UPI LITE सेवा इस दौरान चालू रहेगी। यानी जिन ग्राहकों ने UPI LITE को एक्टिवेट किया हुआ है, वे मेंटेनेंस अवधि में भी छोटे लेनदेन कर सकेंगे।


UPI LITE से जुड़ी ज़रूरी जानकारी

UPI LITE कैसे एक्टिव करें?

  1. अपने मोबाइल में BHIM SBI Pay ऐप डाउनलोड करें और ओपन करें।

  2. ऐप के “UPI LITE” सेक्शन पर टैप करें।

  3. फिर आपसे वॉलेट में पैसे लोड करने के लिए कहा जाएगा।

  4. जैसे ही आप पैसे लोड करते हैं, UPI LITE एक्टिव हो जाएगा।


UPI LITE की ट्रांजैक्शन लिमिट क्या है?

  • एक बार में वॉलेट लोड करने की राशि: ₹2,000

  • एक ट्रांजैक्शन की अधिकतम सीमा: ₹500

  • एक दिन में खर्च की कुल सीमा: ₹4,000


क्या UPI LITE में पिन डालना जरूरी है?

नहीं। UPI LITE का सबसे बड़ा फायदा यही है कि इसमें पिन डालने की जरूरत नहीं होती। यह सुविधा खासतौर पर छोटे लेनदेन को तेज और सरल बनाने के लिए है।


क्या UPI LITE ट्रांजैक्शन बैंक स्टेटमेंट में दिखते हैं?

नहीं। UPI LITE के ज़रिए जो भुगतान होते हैं, वे सीधे वॉलेट से होते हैं और ये बैंक स्टेटमेंट में नहीं दिखाई देते। केवल जब आप वॉलेट में पैसा लोड करते हैं, वही लेनदेन स्टेटमेंट में दर्ज होता है।


अगर मोबाइल डिवाइस बदलना पड़े तो क्या होगा?

यदि किसी ग्राहक ने अपने पुराने मोबाइल में एक्टिव UPI LITE वॉलेट रखा है और वह नया फोन लेना चाहता है, तो नया डिवाइस इस्तेमाल करने से पहले उसे अपने BHIM SBI Pay ऐप में लॉगिन कर UPI LITE को फिर से एक्टिवेट करना होगा। पुराना वॉलेट ट्रांसफर नहीं होता।

Leave a Comment