Sawan 3rd Somwar 2025: महादेव की पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

By Hindustan Uday

🕒 Published 5 days ago (8:07 AM)

डेस्क। 28 जुलाई 2025 को सावन का तीसरा सोमवार है और इस दिन श्रावण शुक्ल चतुर्थी तिथि का भी योग बन रहा है। इस खास दिन पर सावन सोमवार और विनायक चतुर्थी का विशेष संयोग बन रहा है, जिससे महादेव और गणेश जी की पूजा करने से दोगुना पुण्य मिलेगा। इस दिन महादेव के जलाभिषेक और विशेष पूजा विधियों के बारे में जानिए।

सावन के तीसरे सोमवार का शुभ मुहूर्त

28 जुलाई को जलाभिषेक के लिए विशेष शुभ मुहूर्त है।

  • जलाभिषेक का समय: सुबह 4:17 बजे से शुरू होगा।

  • अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: सुबह 5:40 से 07:22 तक।

  • शुभ-उत्तम मुहूर्त: सुबह 9:04 से 10:46 तक।

भद्रा का समय

28 जुलाई को सुबह 10:57 बजे से लेकर रात 11:24 बजे तक भद्रा का समय रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाएगा, लेकिन पूजा पाठ किया जा सकता है।

सावन के तीसरे सोमवार को क्या चढ़ाएं?

महादेव को प्रसन्न करने के लिए इन चीजों को चढ़ाना चाहिए:

  • बेलपत्र, धतूरा, भांग और कनेर के फूल

  • गंगाजल, कच्चा दूध, शहद और दही

सोमवार को शिव जी की पूजा विधि

  1. जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें।

  2. घर के मंदिर में धूप-दीप जलाएं

  3. शिवलिंग या शिव प्रतिमा को गंगाजल या पानी से स्नान कराएं

  4. फिर दूध, दही, घी, शहद, चीनी से अभिषेक करें।

  5. बेलपत्र, फूल और फल चढ़ाएं।

  6. शिव मंत्रों का जाप करें, शिव चालीसा का पाठ करें और आरती गाएं।

  7. प्रसाद चढ़ाएं और इसे परिवार के सभी सदस्य में बांटें।

शिवलिंग पर जल चढ़ाने का सही तरीका

  • “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करते हुए जल चढ़ाना चाहिए।

  • जल चढ़ाते समय हमेशा बैठकर चढ़ाएं और मुख उत्तर दिशा की ओर रखें। खड़े होकर जल चढ़ाना शास्त्रों के अनुसार उचित नहीं माना जाता।

  • पहले जल चढ़ाएं, फिर दूध और अन्य सामग्री चढ़ाएं, क्योंकि जल से शिवलिंग शीतल होता है और पूजा की शुरुआत जल से करनी चाहिए।

Leave a Comment

Exit mobile version