Russia-Ukraine War:
नई दिल्ली, डेस्कः Russia-Ukraine War ने एक बार फिर विकराल रूप ले लिया है। रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमले किए हैं, जिनमें 200 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने की खबर है? रूस ने दावा किया है कि इसने 13 कमांड सेंटर, चार आर्मर्ड व्हीकल और दो वारफेयर स्टेशन नष्ट किए हैं।
Russia-Ukraine War : यूक्रेन के हमलों में रूस के ऊर्जा क्षेत्र, तुला का एक केमिकल प्लांट, मास्को की एक लुब्रिकेंट कंपनी का गोदाम और नोवगोरोद की ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया था। इसके बाद रूस ने “ऑपरेशन स्पाइडर वेब” के खिलाफ प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रपति पुतिन ने आपातकालीन बैठक के बाद यूक्रेन के खिलाफ हमले जारी रखने फैसला किया है और यूरोपीय देशों को आगाह करने का फैसला किया है। यूक्रेन भी क्रीमिया पर कब्जे की तैयारी कर रहा है जिससे युद्ध के और भीषण होने की संभावना बढ़ गई है।
बता दें कि रूस ने 7-8 जून को यूक्रेन की राजधानी कीव और खारकीव पर भीषण ड्रोन और मिसाइल हमले किए। हमलों में कीव की एक रॉकेट फैक्ट्री पूरी तरह ध्वस्त हो गई। खारकीव पर 50 गेरान ड्रोन से हमला हुआ। इसके साथ ही इस्कंदर मिसाइल, FAB-500 बम और UMPK गाइडेड बम का भी प्रयोग किया गया।
Russia-Ukraine War : अब ऐसा लग रहा है कि रूस यूक्रेन को बख्शने के मूढ़ में नहीं है। “Operation Spider Web ” के बाद तो पुतिन पूरे गुस्से में नजर आ रहे हैं। रूस का प्रतिशोध अभी पूरा नहीं हुआ है। यूक्रेन पर रूस के भीषण हमलों ने यूक्रेन और यूरोप की चिंता बढ़ा दी है। इस बार रूस की यूक्रेन के मददगारों पर भी टेढ़ी नजर है। चिंता बढ़ी है वाशिंगटन से जारी एक चेतावनी के बाद। चेतावनी यह है कि रूस एक बहुत बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। इस चेतावनी भरी अमेरिकी रिपोर्ट के अनुसार तो रूस छह चरणों में अंजाम दे सकता है।
काला सागर और बाल्टिक सागर में रूस ने दो-दो सबमरीन और युद्धपोत तैनात कर दिए हैं, जिनमें 24 क्रूज और हाइपरसोनिक मिसाइलें लोड हैं। रूसी सेना का इस्कंदर बैलिस्टिक सिस्टम भी हमले के लिए तैयार है। अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक, रूस इस गर्मी में नया ग्राउंड ऑपरेशन भी शुरू कर सकता है। पहला निशाना खारकीव है, जहां कब्जे के लिए रूस ने 50,000 सैनिकों को तैयार रखा है। DPR, LPR की तरह खारकीव को अलग करने की तैयारी हो चुकी है।
Russia-Ukraine War : रूसी ड्रोन और हवाई हमले निप्रोपेत्रोवस्क के मेझोवा क्षेत्र तक पहुंच गए हैं। 7 जून को Su-30 विमानों से गाइडेड बम गिराए गए, जिससे कई अपार्टमेंट क्षतिग्रस्त हुए। एक नागरिक की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।
महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर से जुड़े श्री शनैश्चर…
चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने राजस्व रिकॉर्ड में बड़ी ऐतिहासिक पहल करते हुए…
अहमदाबाद। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुआ एअर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 19 जून 2025 के बीच तीन देशों – साइप्रस, कनाडा…
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए…
South Africa vs Australia (SA vs AUS) विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2025) में साउथ…