News

अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बैठक के लिए डोभाल जाएंगे रूस,भारत-रूस सुरक्षा साझेदारी पर चर्चा संभव

ऑपरेशन सिंदूर के बाद तो भारत की सुरक्षा सतर्कता और रूस के साथ रणनीतिक सहयोग की आवश्यकता और भी महत्वपूर्ण हो गई है। रूस की राजधानी मॉस्को में 27 से 29 मई तक 13वीं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है । भारत की तरफ से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल बैठक में भाग लेगें । इस दौरान  भारत-रूस सुरक्षा साझेदारी पर चर्चा संभव है।  बैठक की अध्यक्षता रूस के सुरक्षा परिषद सचिव सर्गेई शोइगु करेंगे।

 

भारत के लिए विदेश नीति पर काम करना जरूरी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के लिए विदेश नीति पर काम करना जरूरी हो गया है क्योंकि पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक के साथ किसी भी देश ने खुलकर भारत का साथ नहीं दिया । वजह  भारत की विदेश नीति क्यों भारत का झुकाव पिछले वर्षों में अमेरिका की तरफ हो गया। अमेरिका तरफ झुकाव से रूस के संबंधों पर काफी असर पड़ा। (NSA) अजीत डोभाल रूस के साथ रिश्तों को प्रगाढ़ करने में एक नए अध्याय को भी शुरू कर सकते हैं।

रूस दशकों से भारत का भरोसेमंद रणनीतिक सहयोगी

रूस दशकों से भारत का भरोसेमंद रणनीतिक सहयोगी रहा है। जब पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, तो भारत ने S-400 और अपनी स्वदेशी रक्षा प्रणाली से उन्हें हवा में ही नष्ट कर दिया। भारत ने 2018 में रूस से 35,000 करोड़ रुपये में 5 यूनिट खरीदने का समझौता किया था जिनमें से भारत को अब तक 3 यूनिट की डिलीवरी मिल चुकी है, लेकिन 2 यूनिट अभी बाकी हैं। डोभाल के रूस दौरे के बाद बाकी यूनिट की डिलीवरी संभव है।

रूसबड़ी यूरेशियन शक्ति

यूक्रेन युद्ध के बावजूद रूस अब भी P-5 देशों (संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद स्थायी सदस्य) में है और एक बड़ी यूरेशियन शक्ति है। भारत और रूस की रणनीतिक साझेदारी ने कई वैश्विक संतुलनों को स्थिर किया है। रूस भारत को S-500 नेक्स्ट जेनरेशन एयर डिफेंस सिस्टम भी देने की पेशकश कर चुका है, जो पृथ्वी की लोअर ऑर्बिट तक मार कर सकता है।

रूस का भारत Su-57 स्टेल्थ फाइटर जेट ऑफर ?

रूस भारत को  Su-57 स्टेल्थ फाइटर जेट ऑफर कर चुका है। Su-57 पांचवीं पीढ़ी का फाइटर जेट है। भारत के लिए यह वक्त है निर्णायक रणनीति का है । क्योंकि चीन और पाकिस्तान की बढ़ती नजदीकियां भारत के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं ?  इसी के मद्देनजर भारत S-500 और Su-57 जैसे फैसलों पर आगे बढ़ सकता है? चीन के J-35A फाइटर को देखते हुए भारत इस ऑफर पर विचार कर सकता है।

Sunita Singh

Recent Posts

दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनवाने में मदद के लिए कांग्रेस को मिले थे 44 करोड़ ?

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर कांग्रेस और…

18 minutes ago

बिजली कटौती पर सख्त हुए अनिल विज, अधिकारियों से रोजाना रिपोर्ट तलब

चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राज्य में हो रही बिजली…

2 hours ago

Gangajal Vastu Tips: गंगाजल घर में कहां और कैसे रखें? जानिए वास्तु के अनुसार सही तरीका!

Gangajal Vastu Tips :  गंगाजल भारतीय संस्कृति और आस्था का एक गहरा प्रतीक है। यह…

3 hours ago

Israel-Iran War: मिसाइलों से तबाही, 130 से ज्यादा की मौत, परमाणु वैज्ञानिक भी निशाने पर

Israel-Iran War: मध्य पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं। शुक्रवार की रात ईरान…

3 hours ago

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट-बच्चे समेत 7 की मौत, खराब मौसम बनी वजह!

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ धाम के करीब गौरीकुंड में रविवार सुबह एक बड़ा और दुखद…

6 hours ago

Ahmedabad Plane Crash Update: 11 शवों की हुई पहचान, ब्लैक बॉक्स बरामद; मिडिल ईस्ट में इजराइल-ईरान के बीच बढ़ा तनाव

अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash Update: एअर इंडिया के विमान हादसे में अब तक 270 शव…

6 hours ago