RJD Party Elections 2025
बिहार 31 मई – RJD Party Elections 2025: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है तो वहीं दूसरी ओर यह चर्चा जोरों पर है कि तेजस्वी यादव को पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है। संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत प्रथम चरण में प्राथमिक और पंचायत स्तर की इकाइयों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब पार्टी प्रखंड, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व चयन की ओर बढ़ रही है।
बता दें कि 31 मई (आज) से प्रखंड कमेटियों के चुनाव आरंभ होंगे, इसके पश्चात 5 जून से जिला कमेटियों का चुनाव कराए जांएंगे और 14 जून से प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। 5 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।
राजद के राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने बताया कि पार्टी की बिहार और झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों में प्राथमिक और पंचायत इकाइयों के चुनाव पहले ही संपन्न हो चुके हैं और प्रखंड डेलीगेट की अंतिम सूची को राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. तनवीर हसन, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ई. अशोक यादव, देव किशुन ठाकुर, और सारिका पासवान ने संबंधित राज्यों में प्रखंड डेलीगेट की सूची जारी कर दी है। झारखंड में भी यही प्रक्रिया अपनाई गई है। राजद के नेताओं का कहना है कि पार्टी जिस लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराती है वह दूसरे दलों के लिए एक मिसाल है।
राजद में इन चुनावों के माध्यम से युवाओं को मौका देने पर जोर दिया जा रहा है इसी के चलते यह चर्चा जोरों पर है कि पार्टी सूत्रों के अनुसार, लालू प्रसाद यादव का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है, लेकिन यह भी संभव है कि तेजस्वी यादव को संगठनात्मक कमान सौंप दी जाए जिससे पार्टी को नई ऊर्जा और युवा ऊर्जा मिल सकता है। राजद के संगठनात्मक चुनाव पार्टी की भविष्य की दिशा और नेतृत्व को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ऐसे में सभी की निगाहें 5 जुलाई पर टिकी हैं, जब पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलेगा।
Horoscope of 16 June 2025 : पंचांग 16 जून 2025 आज का दिन: सोमवार (भगवान…
रेवाड़ी | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार को रेवाड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने राव तुलाराम…
देश में बढ़ती बेरोजगारी के बीच कांग्रेस पार्टी ने युवाओं के लिए एक अहम पहल…
महाराष्ट्र | रविवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।…
देश की लोकप्रिय वियरेबल टेक ब्रांड boAt ने भारत में अपनी नई स्मार्ट रिंग SmartRing…
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर कांग्रेस और…