Chandigarh : पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। हाल ही में आयोजित गवर्निंग बॉडी की बैठक में PGI के विभिन्न विभागों में 73 सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों की भर्ती को मंजूरी दे दी गई है। ये भर्तियां नॉन-DM/MCH वर्ग के लिए होंगी।
गवर्निंग बॉडी ने इस प्रस्ताव को स्वास्थ्य मंत्रालय को फाइनेंशियल स्टेटमेंट के साथ भेजने का निर्णय लिया है, जहां से अंतिम मंजूरी के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
PGI प्रशासन का कहना है कि इन डॉक्टरों की नियुक्ति से मरीजों को इलाज के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और डॉक्टरों पर काम का बोझ भी कम होगा। उत्तर भारत के प्रमुख अस्पतालों में शुमार पीजीआई चंडीगढ़ में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। लेकिन स्टाफ की कमी के चलते इलाज में अक्सर देरी होती है।
कई विभागों में लंबे समय से डॉक्टरों की कमी को लेकर मांग उठ रही थी। अब इन नई भर्तियों से ना सिर्फ इलाज की प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि अस्पताल की कार्यक्षमता भी बेहतर होगी।
अभी की स्थिति में 8-बेड की HDU यूनिट में केवल 3 सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर काम कर रहे हैं, जो 24 घंटे मरीजों की देखभाल करते हैं। प्रशासन के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय की मंजूरी के बाद अब वित्त मंत्रालय से फाइनल अप्रूवल मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर से जुड़े श्री शनैश्चर…
चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने राजस्व रिकॉर्ड में बड़ी ऐतिहासिक पहल करते हुए…
अहमदाबाद। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुआ एअर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 19 जून 2025 के बीच तीन देशों – साइप्रस, कनाडा…
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए…
South Africa vs Australia (SA vs AUS) विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2025) में साउथ…