News

Red Alert in Jammu : जम्मू-श्रीनगर में तड़के गूंजे धमाके, सीमा पर भारी गोलाबारी से बढ़ा भारत-पाक तनाव

नई दिल्ली 10 मई 2025।भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच शनिवार तड़के जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। जम्मू और श्रीनगर जैसे प्रमुख शहरों में सुबह करीब 4:30 बजे कई तेज धमाके हुए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। घटनास्थलों के आसपास ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही और लोग अपने घरों से बाहर निकलकर स्थिति समझने की कोशिश करते नजर आए।

सीमा पर गोलाबारी तेज

इन धमाकों के बाद जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी की खबरें आई हैं। अखनूर, उरी, गुरेज, हमीरपुर और पल्लनवाला जैसे क्षेत्रों में लगातार फायरिंग की जा रही है। भारतीय सेना भी इसका सख्त और प्रभावी जवाब दे रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील इलाकों में अलर्ट बढ़ा दिया है और गश्त तेज कर दी गई है।

POK में भारत की जवाबी कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, यह सब उस जवाबी कार्रवाई के बाद हो रहा है जो भारत ने 7 मई को की थी। उस दिन भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित आतंकवादी अड्डों पर निशाना साधते हुए हमले किए थे। इन हमलों का उद्देश्य 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जिम्मेदार संगठनों की कमर तोड़ना था। भारत सरकार ने इसे एक एहतियाती कार्रवाई बताया था।

पाकिस्तान का पलटवार दावा

शनिवार की सुबह करीब 4 बजे पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने एक प्रेस वार्ता में दावा किया कि भारत ने पाकिस्तान के तीन एयरबेस – नूर खान (रावलपिंडी), मुरीद (चकवाल) और रफीकी (शोरकोट) – को टारगेट किया है। उन्होंने कहा कि इन ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए गए हैं, हालांकि उन्होंने इस दावे को साबित करने के लिए कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया।

तनाव की स्थिति बरकरार

सीमा पर हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। दोनों देशों के बीच सैन्य गतिविधियों में अचानक बढ़ोतरी से आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना देखी जा रही है। भारतीय सुरक्षा बल स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं और किसी भी उकसावे का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

Rita Sharma

Recent Posts

Horoscope of 16 June 2025 : आज का दिन खास है इन राशियों के लिए.. मिल सकती है मनचाही खुशखबरी!

Horoscope of 16 June 2025 : पंचांग 16 जून 2025 आज का दिन: सोमवार (भगवान…

24 minutes ago

रेवाड़ी को CM नायब सैनी की बड़ी सौगातें, 288 करोड़ की 15 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

रेवाड़ी | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार को रेवाड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने राव तुलाराम…

10 hours ago

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का मेगा जॉब फेयर, 5000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोज़गार

देश में बढ़ती बेरोजगारी के बीच कांग्रेस पार्टी ने युवाओं के लिए एक अहम पहल…

11 hours ago

पुणे में बड़ा हादसा: इंद्रायणी नदी पर पुराना पुल ढहा, 6 की मौत, कई लापता

महाराष्ट्र | रविवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।…

13 hours ago

boAt ने लॉन्च की नई SmartRing Active Plus: स्टाइलिश डिजाइन के साथ हेल्थ ट्रैकिंग का बेहतरीन विकल्प

देश की लोकप्रिय वियरेबल टेक ब्रांड boAt ने भारत में अपनी नई स्मार्ट रिंग SmartRing…

14 hours ago

दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनवाने में मदद के लिए कांग्रेस को मिले थे 44 करोड़ ?

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर कांग्रेस और…

15 hours ago