नई दिल्ली। सोनम ने करवाई थी आरोपियों के ट्रेन टिकट की बुकिंग, प्रेमी राज स्टेशन से लौटा, बाकियों से कहा – काम हर हाल में होना चाहिए
राजा रघुवंशी मर्डर केस में रोज़ नए खुलासे हो रहे हैं। अब जो जानकारी सामने आई है, वह सोनम की इस साजिश में मुख्य भूमिका को और स्पष्ट करती है। जांच के दौरान पता चला है कि सोनम ने ही हत्या के लिए भेजे गए तीन आरोपियों के लिए ट्रेन के टिकट खुद बुक करवाए थे। साथ ही इस वारदात के पीछे उसका प्रेमी राज कुशवाहा भी पूरी तरह शामिल था, लेकिन वह आखिरी वक्त पर खुद पीछे हट गया।
सोनम के कहने पर आरोपियों ने इंदौर से मेघालय तक का पूरा सफर तय किया। इंदौर स्टेशन तक चारों आरोपी साथ पहुंचे थे, लेकिन स्टेशन पर पहुंचने के बाद राज कुशवाहा अचानक पीछे हट गया और वह वापस लौट गया। उसने सोनम से कहा कि वह नहीं जा सकता। इस पर सोनम ने गुस्से में बाकियों से कहा कि जो भी हो, ये काम हर हाल में होना चाहिए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम ने आरोपियों को शिलॉन्ग में ठहरने, घूमने और खाने तक की व्यवस्था की थी। उसने इस पूरी प्लानिंग को अंजाम तक पहुंचाने के लिए आरोपियों को आर्थिक मदद भी दी थी। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपियों को हत्या के बाद एक बड़ी रकम देने का वादा किया गया था।
इस खुलासे के बाद यह साफ हो गया है कि सोनम इस पूरी साजिश की मास्टरमाइंड थी और उसका प्रेमी राज शुरू से इसमें शामिल रहा, लेकिन अंतिम क्षणों में वह खुद को अलग कर गया। पुलिस अब राज की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है और सभी आरोपियों को शिलॉन्ग ले जाकर विस्तृत पूछताछ की तैयारी कर रही है।
नई दिल्ली, 14 जून से 16 जून तक पूरे तीन दिन मध्यप्रदेश की सरकार पचमढ़ी…
नई दिल्ली, ईरान इजरायल तनाव चरम पर पहुंच गया गया है। इजरायल ने शुक्रवार देर…
अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash Update : 12 जून को गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में हुआ…
Israel Vs Iran War: मध्य पूर्व में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। ईरान…
🔮 मेष राशि (21 मार्च – 19 अप्रैल) आज आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा।…
हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। रोहतक जिले के महम में…