राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार सुबह हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। इस उड़ान ने एक नया इतिहास रच दिया।
सुबह 11:10 बजे टेक ऑफ करने के बाद विमान 11:50 बजे लैंड हुआ। इस दौरान राष्ट्रपति ने फ्लाइट सूट पहन रखा था । उड़ान से राष्ट्रपति ने पहले हाथ हिलाकर जवानों का अभिवादन किया।
विषयसूची
दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनी मुर्मू
राष्ट्रपति के साथ इस मिशन में ग्रुप कैप्टन अमित गेहानी पायलट के रूप में मौजूद थे। एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने दूसरे विमान से एस्कॉर्ट किया।
द्रौपदी मुर्मू भारतीय वायुसेना के दो अलग-अलग लड़ाकू विमानों में उड़ान भरी। दो विमानों में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बन गई हैं मुर्मु।
इससे पहले, 7 अप्रैल 2023 को उन्होंने असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर जेट में उड़ान भरी थी। उस समय वे सुखोई में उड़ान भरने वाली देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी थीं। उनसे पहले प्रतिभा सिंह पाटिल ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
अंबाला में राष्ट्रपति का स्वागत
राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार सुबह 9:15 बजे विशेष विमान से अंबाला पहुंचीं। एयरफोर्स स्टेशन पर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने उनका स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और उन्होंने परेड का निरीक्षण करने के साथ-साथ जवानों से मुलाकात भी की।
इस दौरान एयरफोर्स स्टेशन के आसपास ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया था। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही परिसर में प्रवेश की अनुमति थी और मोबाइल फोन अंदर ले जाने पर भी रोक थी।
राफेल की भारत में यात्रा
भारत ने राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से खरीदे थे। इन विमानों की पहली खेप 27 जुलाई 2020 को भारत पहुंची थी। जिसमें 5 राफेल शामिल थे। यह विमान सबसे पहले अंबाला एयरबेस पर उतरे थे ।
इसके बाद 10 सितंबर 2020 को अंबाला एयरबेस पर औपचारिक इंडक्शन सेरेमनी आयोजित की गई। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली की मौजूद रहे ।
फ्रांस से खरीदे गए राफेल विमानों को उसी दिन वायुसेना की 17वीं स्क्वॉड्रन “गोल्डन एरोज” में भी शामिल किया गया था । राजनाथ सिंह स्वयं भी राफेल में उड़ान भर चुके हैं ।
अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!

