Ambani family
ऋषिकेश | Ambani family: बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के परिवार ने हाल ही में अपने प्रिय पेट डॉग ‘हैप्पी’ को खो दिया। 30 अप्रैल, 2025 को हैप्पी के निधन से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई थी, क्योंकि वह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का चहेता था और अनंत अंबानी का एक सच्चा साथी था। अब अंबानी परिवार ने अपने लाडले हैप्पी की आत्मा की शांति के लिए ऋषिकेश में गंगा नदी के किनारे एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया, जिसमें परिवार के कई सदस्य शामिल हुए।
हैप्पी के निधन के पांच दिन बाद, मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और अनंत अंबानी, उनकी पत्नियां श्लोका अंबानी और राधिका मर्चेंट, साथ ही आकाश और श्लोका के बच्चे पृथ्वी और वेदा इस प्रार्थना सभा में शामिल हुए। परमार्थ निकेतन आश्रम के बाहर पूरे परिवार ने एक साथ हवन और पूजा की। इस दौरान छोटे बच्चे भी धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते दिखे। भजन संध्या और आरती के दौरान श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट भक्ति में लीन नजर आईं। इसके अतिरिक्त, परिवार ने गंगा नदी में स्नान भी किया। इस प्रार्थना सभा का आयोजन परमार्थ आश्रम द्वारा किया गया था।
प्रार्थना सभा में आकाश अंबानी और अनंत अंबानी दोनों ही कुर्ता पायजामा पहने दिखे, जबकि बड़ी बहू श्लोका मेहता ने पीले और नारंगी रंग का सूट पहना था और राधिका मर्चेंट हल्के रंग के सूट में शालीन नजर आईं। दोनों बहुएं अपने बच्चों पृथ्वी और वेदा का ध्यान रखती हुई दिखाई दीं। श्लोका और राधिका को भक्तिमय माहौल में भजन गुनगुनाते हुए भी देखा गया। अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण नीता अंबानी, मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी और आनंद पिरामल इस विशेष प्रार्थना सभा में शामिल नहीं हो सके। हालांकि, इससे पहले अंबानी निवास पर हैप्पी को अंतिम विदाई देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहाँ हैप्पी की तस्वीर पर फूल अर्पित किए गए थे और उसके लिए एक भावुक संदेश भी लिखा गया था।
बता दें कि हैप्पी कई वर्षों से अंबानी परिवार का एक अभिन्न हिस्सा था। उसने परिवार को कई यादगार और खास पल दिए थे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई और शादी दोनों ही समारोहों में हैप्पी की विशेष उपस्थिति देखी गई थी। डिजाइनर कपड़ों में हैप्पी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। वह अक्सर अंबानी परिवार के बच्चों के साथ खेलते हुए भी नजर आता था।
महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर से जुड़े श्री शनैश्चर…
चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने राजस्व रिकॉर्ड में बड़ी ऐतिहासिक पहल करते हुए…
अहमदाबाद। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुआ एअर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 19 जून 2025 के बीच तीन देशों – साइप्रस, कनाडा…
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए…
South Africa vs Australia (SA vs AUS) विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2025) में साउथ…