रूस में शक्तिशाली भूकंप, तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.8 मापी गई, जापान सहित कई देशों में सुनामी की चेतावनी

Photo of author

By Sunita Singh

🕒 Published 5 days ago (11:34 AM)

Powerful Earthquake in Russia, रूस के पूर्वी तट पर स्थित कामचटका प्रायद्वीप के पास बुधवार सुबह एक भीषण भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.8 मापी गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक यह भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 8:25 बजे समुद्र में आया। इसकी तीव्रता को देखते हुए रूस, जापान, गुआम, हवाई और अलास्का समेत कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।सुनामी चेतावनी के अनुसार, समुद्र में 1 से 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

लहरें 3 मीटर से भी ऊंची लहरों की चेतावनी,Powerful Earthquake in Russia

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि कुछ स्थानों पर यह लहरें 3 मीटर से भी ऊंची हो सकती हैं, खासकर रूस और इक्वाडोर के तटीय इलाकों में। भूकंप के कुछ समय बाद ही रूस के कुरील द्वीप समूह और जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो के तटीय इलाकों में सुनामी की लहरें देखी गईं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, पहली लहर करीब 30 सेंटीमीटर ऊंची थी, जो होक्काइडो के नेमुरो तट पर पहुंची।

लोगों में डर का माहौल

वहीं सेवेरो-कुरीलस्क में भी लहरें पहुंचीं। स्थानीय गवर्नर वालेरी लिमारेंको ने बताया कि लोग फिलहाल सुरक्षित स्थानों पर हैं और अगली लहरों के खतरे के खत्म होने तक ऊंचाई पर ही रहने की सलाह दी गई है। रूसी समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, भूकंप के तुरंत बाद पेट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की शहर में लोगों में डर का माहौल था। कई लोग बिना जूते या कपड़ों के ही घरों से बाहर निकल आए। घरों में अलमारियां गिरने, शीशे टूटने और कारों के क्षतिग्रस्त होने की खबरें आई हैं।

अमेरिका के कई हिस्सों में भी अलर्ट

कामचटका की राजधानी में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और मोबाइल सेवाएं भी प्रभावित हुईं। सखालिन द्वीप से लोगों को हटाया जा रहा है और आपातकालीन सेवाएं पूरी ताकत के साथ राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। अलास्का स्थित राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने अलास्का के अल्यूशियन द्वीप समूह के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कैलिफोर्निया, ओरेगन, वाशिंगटन और हवाई सहित अमेरिका के पश्चिमी तट पर भी अलर्ट जारी किया गया है।

चेतावनी में अलास्का की तटीय रेखा का बड़ा हिस्सा

इस चेतावनी में अलास्का की तटीय रेखा का बड़ा हिस्सा शामिल है, जिसमें पैनहैंडल क्षेत्र के कुछ हिस्से भी आते हैं। भूकंप और सुनामी से जुड़ी स्थिति पर नजर रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं।Powerful Earthquake in Russia

Leave a Comment