नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 17 सितंबर 2025 को अपना 75वां जन्मदिन मनाया। देश और विदेश से उन्हें जन्मदिन की बधाई मिल रही है। इस खास दिन पर पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 140 करोड़ देशवासियों का धन्यवाद किया।
विषयसूची
पीएम मोदी का संदेश
पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, ‘देशभर के अपने परिवारजनों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। सृष्टि के शिल्पकार की विशेष आराधना के इस पावन अवसर पर नवसृजन में जुटे सभी कर्मयोगियों को मेरा हृदय से अभिनंदन। आपकी प्रतिभा और परिश्रम सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारतवर्ष के निर्माण में बहुत मूल्यवान है।’
उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी धन्यवाद किया। पीएम मोदी ने लिखा, ‘आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार, माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी। 140 करोड़ देशवासियों के स्नेह और सहयोग से हम सशक्त, समर्थ और स्वावलंबी भारतवर्ष के निर्माण के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। इस दिशा में आपके विजन और विचार हमारे लिए प्रेरणादायी हैं।’
राष्ट्रपति का संदेश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने असाधारण नेतृत्व से देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। उन्होंने प्रार्थना की कि पीएम मोदी हमेशा स्वस्थ और प्रसन्न रहें और अपने नेतृत्व से राष्ट्र को नई ऊँचाइयों तक ले जाएँ।
विशेष अवसर
पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। उनका जन्मदिन न केवल व्यक्तिगत रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह देश और वैश्विक स्तर पर भारत के नेतृत्व और विकास की दिशा को भी रेखांकित करता है।
यह भी पढ़े : Modi-Trump Call: पीएम मोदी के जन्मदिन पर हुई अहम बातचीत, भारत-अमेरिका दोस्ती को मिलेगा नया पंख
अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!

