भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित किया। यह सम्मेलन लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से हाथ जोड़कर मातृशक्ति को प्रणाम किया और कहा, “इतनी बड़ी संख्या में माताएं-बहनें हमें आशीर्वाद देने आई हैं, मैं आपके दर्शन पाकर धन्य हो गया हूं।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर का नाम सुनते ही मन श्रद्धा से भर जाता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति और धरोहर को बचाने में बड़ा योगदान दिया। “जब देश के मंदिरों और संस्कृति पर हमले हो रहे थे, तब लोकमाता अहिल्याबाई ने उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया,” मोदी ने कहा। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर का उदाहरण देते हुए बताया कि देवी अहिल्या ने वहां कई विकास कार्य किए और आज वही काशी उन्हें सेवा का अवसर दे रही है।
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” आतंकवाद के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा और सफल अभियान है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को सैकड़ों किलोमीटर अंदर जाकर ध्वस्त कर दिया। “पहलगाम में हमारे तीर्थयात्रियों पर हमला सिर्फ लोगों पर नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और नारी शक्ति पर हमला था। आतंकियों की ये चुनौती अब उनके लिए काल बन गई है,” पीएम मोदी ने कहा।
उन्होंने आगे कहा, “सिंदूर हमारी परंपरा का प्रतीक था, अब ये भारत के शौर्य का प्रतीक बन गया है।”
इस सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री ने इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट और सतना-दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि ये प्रोजेक्ट्स मध्यप्रदेश में सुविधाएं बढ़ाएंगे, विकास को गति देंगे और रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे।
प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में हो रहे बदलावों का ज़िक्र करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। “पहले नई टेक्नोलॉजी से महिलाओं को दूर रखा जाता था, लेकिन अब महिलाएं वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर, पायलट और उद्यमी बन रही हैं।”
उन्होंने “नमो ड्रोन दीदी” योजना की तारीफ करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण महिलाओं की आय में बढ़ोतरी हो रही है और समाज में उन्हें नई पहचान मिल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि चंद्रयान-3 मिशन में 100 से अधिक महिला वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की भूमिका रही है।
महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर से जुड़े श्री शनैश्चर…
चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने राजस्व रिकॉर्ड में बड़ी ऐतिहासिक पहल करते हुए…
अहमदाबाद। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुआ एअर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 19 जून 2025 के बीच तीन देशों – साइप्रस, कनाडा…
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए…
South Africa vs Australia (SA vs AUS) विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2025) में साउथ…