सीजन 4 को लेकर दर्शकों में लंबे समय से उत्साह बना हुआ था और अब टीजर सामने आते ही यह एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस बार की कहानी फुलेरा गांव में होने वाले पंचायत चुनाव के इर्द-गिर्द घूमेगी, जहां प्रधान जी और भूषण आमने-सामने दिखाई देंगे।
टीजर की शुरुआत एक वॉइस ओवर से होती है, जिसमें कहा जाता है “भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इस लोकतंत्र का एक छोटा सा हिस्सा है हमारा फुलेरा गांव। जहां इस साल होगा बड़ा हंगामा, जब चुनावी मैदान में उतरेंगे प्रधान जी और भूषण।”
प्राइम वीडियो इंडिया के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस टीजर में गांव का चुनावी माहौल बखूबी दिखाया गया है। सभी प्रमुख किरदारों की झलक भी इसमें नजर आती है। टीजर के अंत में भूषण की पत्नी का डायलॉग “रिंकी की मम्मी, चुनाव में मिलते हैं!” दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है।
इस सीजन को भी दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार की जोड़ी ने तैयार किया है। चंदन कुमार ने कहानी लिखी है, जबकि निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने मिलकर किया है।
पंचायत सीजन 4 2 जुलाई 2025 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।
चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राज्य में हो रही बिजली…
Gangajal Vastu Tips : गंगाजल भारतीय संस्कृति और आस्था का एक गहरा प्रतीक है। यह…
Israel-Iran War: मध्य पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं। शुक्रवार की रात ईरान…
Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ धाम के करीब गौरीकुंड में रविवार सुबह एक बड़ा और दुखद…
अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash Update: एअर इंडिया के विमान हादसे में अब तक 270 शव…
Horoscope of 15 June 2025 : पंचांग 15 जून 2025 आज का दिन: रविवार (सूर्य…