News

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी गोलाबारी, हाई अलर्ट पर सेना

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। शुक्रवार शाम को नियंत्रण रेखा (LoC) से सटे कई इलाकों में पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलाबारी की, जिससे सीमावर्ती गांवों में दहशत का माहौल फैल गया।

सूत्रों के अनुसार सबसे पहले उरी सेक्टर में पाकिस्तान ने मोर्टार और भारी हथियारों से गोलीबारी शुरू की। इसके बाद पुंछ, कुपवाड़ा, तंगधार और नौगाम हंदवाड़ा सेक्टर में भी गोलाबारी की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने जानबूझकर नागरिक इलाकों को निशाना बनाया।

गोलाबारी के बीच जम्मू एयरपोर्ट पर सायरन बजने लगे, जिससे अफरातफरी मच गई। लोग अपनी दुकानें बंद कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। राजौरी जिले में भी एहतियातन सभी दुकानें बंद करा दी गईं और लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है।

सैन्य सूत्रों की मानें तो पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने 10 से 12 राउंड की भारी फायरिंग की, जिसमें दो आर्टिलरी शेल एलओसी के पास गिरे हैं। हालांकि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। बावजूद इसके सेना और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सीमावर्ती गांवों में बंकर तैयार कर लिए गए हैं।

इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशस्त्र बलों के पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और मौजूदा हालात पर चर्चा की। बैठक में पूर्व वायुसेना प्रमुख, पूर्व थलसेना प्रमुख और पूर्व नौसेना प्रमुख सहित अन्य रक्षा विशेषज्ञ शामिल थे।

भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते हुए सरकार ने देश के 24 एयरपोर्ट्स पर डोमेस्टिक फ्लाइट्स के संचालन पर लगी रोक को अब 15 मई तक बढ़ा दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। इन एयरपोर्ट्स में जम्मू, श्रीनगर, लेह, अमृतसर, जोधपुर, चंडीगढ़, भुज, जामनगर और राजकोट जैसे संवेदनशील क्षेत्र शामिल हैं।

Rita Sharma

Recent Posts

Horoscope of 15 June 2025 : प्रेम, पैसा और प्रोमोशन… तीनों में मिलेगा भाग्य का साथ!

Horoscope of 15 June 2025 : पंचांग 15 जून 2025  आज का दिन: रविवार (सूर्य…

3 minutes ago

Shani Shingnapur Temple : शनि शिंगणापुर मंदिर से निकाले गए 114 मुस्लिम कर्मचारी

महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर से जुड़े श्री शनैश्चर…

8 hours ago

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला – जमीन रिकॉर्ड से हटाए जाएंगे फारसी-अरबी शब्द, आएंगे आसान हिंदी-इंग्लिश विकल्प

चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने राजस्व रिकॉर्ड में बड़ी ऐतिहासिक पहल करते हुए…

9 hours ago

क्या अहमदाबाद प्लेन क्रैश में था तुर्की का हाथ ? बाबा रामदेव ने की जांच की मांग

अहमदाबाद। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुआ एअर…

9 hours ago

हरियाणा कांग्रेस में महिला संगठन को मजबूती, कई जिलों में महिला जिलाध्यक्षों की नई नियुक्तियां

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए…

12 hours ago