News

Pakistan Stock Market Crash: पहलगाम हमले के बाद बढ़ा भारत-पाक तनाव, KSE-100 में भारी गिरावट, सेंसेक्स में उछाल

Pakistan Stock Market Crash: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर दोनों देशों के शेयर बाजारों पर साफ दिखने लगा है। पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क KSE-100 इंडेक्स लगभग 4 फीसदी तक लुढ़क गया, वहीं भारत का BSE सेंसेक्स 1.5 फीसदी तक चढ़ा है। यह अंतर निवेशकों के भरोसे और बाजार की स्थिरता को दर्शाता है।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे। इस हमले के पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों की भूमिका मानी जा रही है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और गहराया है।

पाकिस्तान के बाजार में भारी गिरावट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 23 अप्रैल से 5 मई के बीच KSE-100 इंडेक्स में 3.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। 30 अप्रैल को स्थिति और बिगड़ी जब इंडेक्स में एक ही दिन में 3,545 अंकों की गिरावट आई और यह 111,326.57 पर बंद हुआ। इस गिरावट के पीछे LUCK, ENGROH, UBL, PPL और FFC जैसे बड़े स्टॉक्स में भारी बिकवाली रही, जिसकी वजह से इंडेक्स 1,100 अंक तक गिर गया।

हालांकि 2 मई को 2.5 फीसदी की हल्की रिकवरी देखी गई, लेकिन बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह सुधार अस्थायी है और हालात में स्थायित्व आने तक अनिश्चितता बनी रहेगी।

भारत के बाजार में स्थिरता

वहीं दूसरी तरफ, भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारत का BSE सेंसेक्स 1.5 फीसदी तक ऊपर गया है। ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी का कहना है कि 2001 के संसद हमले को छोड़कर, अब तक के भारत-पाक तनाव के समयों में भारतीय बाजार ने 2 फीसदी से ज्यादा गिरावट नहीं देखी है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर हालात और भी खराब होते हैं, तब भी निफ्टी 50 में 5-10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट की संभावना नहीं है।

इस पूरे घटनाक्रम से यह स्पष्ट होता है कि निवेशकों का भरोसा भारतीय अर्थव्यवस्था में कहीं ज्यादा मजबूत बना हुआ है, जबकि पाकिस्तान की राजनीतिक और सुरक्षा अस्थिरता वहां के बाजार को लगातार झटका दे रही है।

Rita Sharma

Recent Posts

Shani Shingnapur Temple : शनि शिंगणापुर मंदिर से निकाले गए 114 मुस्लिम कर्मचारी

महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर से जुड़े श्री शनैश्चर…

6 hours ago

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला – जमीन रिकॉर्ड से हटाए जाएंगे फारसी-अरबी शब्द, आएंगे आसान हिंदी-इंग्लिश विकल्प

चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने राजस्व रिकॉर्ड में बड़ी ऐतिहासिक पहल करते हुए…

7 hours ago

क्या अहमदाबाद प्लेन क्रैश में था तुर्की का हाथ ? बाबा रामदेव ने की जांच की मांग

अहमदाबाद। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुआ एअर…

7 hours ago

हरियाणा कांग्रेस में महिला संगठन को मजबूती, कई जिलों में महिला जिलाध्यक्षों की नई नियुक्तियां

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए…

10 hours ago

WTC Final 2025, साउथ अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

South Africa vs Australia (SA vs AUS) विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2025) में साउथ…

10 hours ago