News

Pakistan सेना प्रमुख ने फिर दोहराया दो-राष्ट्र सिद्धांत, बोले- ‘मुसलमान हर पहलू में हिंदुओं से अलग’

Pakistan / नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के कुछ दिनों बाद Pakistan सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने भड़काऊ बयान देते हुए एक बार फिर दो-राष्ट्र सिद्धांत को दोहराया। खैबर-पख्तूनख्वा में Pakistan सैन्य अकादमी (पीएमए) की परेड में मुनीर ने कहा कि मुसलमान जीवन के हर पहलू में हिंदुओं से अलग हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि Pakistan जानता है कि अपने अस्तित्व की रक्षा कैसे करनी है, भले ही भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित कर दी हो।

मुनीर ने पूर्वजों के बलिदान का हवाला देते हुए Pakistan की रक्षा का संकल्प दोहराया। बता दें, 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों में भारी तनाव आ गया है। भारत ने पाकिस्तान पर हमले में संलिप्तता का आरोप लगाया और राजनयिक संबंध तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की।

पाकिस्तान ने खुद को हमले से अलग बताते हुए इसे “घरेलू विद्रोह” बताया। इससे पहले 16 अप्रैल को भी मुनीर ने कश्मीर को पाकिस्तान की “गले की नस” बताया था, जिस पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी, दोहराते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग थे, हैं और रहेंगे।

Rita Sharma

Recent Posts

Shani Shingnapur Temple : शनि शिंगणापुर मंदिर से निकाले गए 114 मुस्लिम कर्मचारी

महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर से जुड़े श्री शनैश्चर…

6 hours ago

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला – जमीन रिकॉर्ड से हटाए जाएंगे फारसी-अरबी शब्द, आएंगे आसान हिंदी-इंग्लिश विकल्प

चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने राजस्व रिकॉर्ड में बड़ी ऐतिहासिक पहल करते हुए…

7 hours ago

क्या अहमदाबाद प्लेन क्रैश में था तुर्की का हाथ ? बाबा रामदेव ने की जांच की मांग

अहमदाबाद। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुआ एअर…

7 hours ago

हरियाणा कांग्रेस में महिला संगठन को मजबूती, कई जिलों में महिला जिलाध्यक्षों की नई नियुक्तियां

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए…

10 hours ago

WTC Final 2025, साउथ अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

South Africa vs Australia (SA vs AUS) विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2025) में साउथ…

10 hours ago