पाकिस्तान के सेना प्रमुख और फील्ड मार्शल जनरल सैयद आसिम मुनीर को अमेरिका यात्रा के दौरान बड़ी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। आधिकारिक यात्रा पर वॉशिंगटन पहुंचे मुनीर के खिलाफ वहीं रह रहे पाकिस्तानी मूल के लोगों ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया, और उन्हें ‘तानाशाह’, ‘हत्यारा’ और ‘कायर’ जैसे शब्दों से पुकारा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही आसिम मुनीर होटल से बाहर निकले, प्रदर्शनकारी जोर-जोर से चिल्लाने लगे –
“शर्म करो तानाशाह!”,
“आसिम मुनीर, तू कायर है!”,
“इस्लामाबाद का कातिल!”,
“तुम्हें शर्म आनी चाहिए, हत्यारे!”
भीड़ ने होटल के भीतर घुसने की भी कोशिश की, लेकिन स्टाफ ने उन्हें रोक दिया। वीडियो में मोबाइल डिजिटल बिलबोर्ड भी नजर आ रहे हैं, जिन पर आसिम मुनीर के खिलाफ स्लोगन लिखे थे, जैसे –
“जब बंदूकें बोलती हैं, तो लोकतंत्र मर जाता है”
“आसिम मुनीर, हत्यारे!”
प्रदर्शनकारियों का दावा है कि वे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आसिम मुनीर ने लोकतंत्र का गला घोंटा है और इमरान खान को फंसाने में अहम भूमिका निभाई है।
इससे पहले भी, जब उनकी यात्रा की घोषणा हुई थी, तब वॉशिंगटन स्थित पाकिस्तानी दूतावास के बाहर भी पीटीआई समर्थकों ने प्रदर्शन किया था।
पाकिस्तानी मीडिया में पहले दावा किया गया था कि आसिम मुनीर को अमेरिका के 250वें आर्मी डे समारोह में आमंत्रित किया गया है। लेकिन बाद में अमेरिकी सूत्रों ने इस दावे को खारिज कर दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि 14 जून को आयोजित अमेरिकी सेना दिवस समारोह और मुनीर की यात्रा का कोई सीधा संबंध नहीं था, केवल दोनों का समय संयोगवश एक जैसा पड़ा।
इस घटना ने न केवल पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठान की साख पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी दिखा दिया है कि पाकिस्तानी प्रवासी समुदाय का एक बड़ा वर्ग फौज के बढ़ते दमन और तानाशाही रवैये से नाराज है।
एक फौजी अफसर को अपने ही देश के लोगों से इस तरह का खुला विरोध अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहद अपमानजनक माना जा रहा है।
महाराष्ट्र में आगामी नगरीय निकाय चुनाव से पहले एक बार फिर 'हिंदी भाषा' का मुद्दा…
चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने प्रदेशवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान…
हिंदू धर्म में शंख बजाना सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं है, बल्कि इसके पीछे…
Indigo Flight Gate Locked: रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस वक्त हड़कंप…
मशहूर हॉलीवुड अभिनेता Tom Cruise को लेकर एक बड़ी अच्छी खबर आई है। खबर यह…
सावन 2025 | हर साल की तरह इस बार भी शिवभक्तों में सावन के महीने…