Home » Blogs » ऑस्कर अवॉर्ड विजेता हॉलीवुड एक्टर,डायरेक्टर रॉबर्ट रेडफोर्ड का 89 साल की उम्र में निधन, ट्रंप ने दुख जताया दुख

ऑस्कर अवॉर्ड विजेता हॉलीवुड एक्टर,डायरेक्टर रॉबर्ट रेडफोर्ड का 89 साल की उम्र में निधन, ट्रंप ने दुख जताया दुख

हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर रॉबर्ट रेडफोर्ड का मंगलवार को निधन हो गया। ऑस्कर अवॉर्ड विनर रेडफोर्ड 89 साल के थे। उनकी पब्लिसिटी फर्म रॉजर्स एंड कोवन पीएमके की सीईओ सिंडी बर्गर ने उनके निधन की पुष्टि की। हालांकि, मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है। रेडफोर्ड के निधन से हॉलीवुड और दुनियाभर के फैंस शोक में हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी उन्हें याद किया और कहा – “रॉबर्ट रेडफोर्ड बेहतरीन एक्टर थे। कई साल ऐसे थे जब उनसे बेहतर कोई नहीं था।”

अमेरिकी एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट जेन फोंडा ने कहा

“आज सुबह जब मैंने सुना कि बॉब (रेडफोर्ड) अब नहीं रहे तो मुझे गहरा झटका लगा। मैं रोना बंद नहीं कर पा रही हूं। वह मेरे लिए बहुत मायने रखते थे। वे एक बेहतरीन इंसान थे और हमेशा उस अमेरिका के लिए खड़े रहते थे जिसके लिए हमें लगातार लड़ना होगा।”

एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो ने भी उन्हें याद करते हुए कहा

“यह हमारी कम्युनिटी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वे न सिर्फ शानदार एक्टर थे, बल्कि कमाल के डायरेक्टर भी थे। उनकी फिल्में ‘क्विज शो’, ‘थ्री डेज ऑफ द कोंडोर’ और ‘ऑल द प्रेसिडेंट्स मेन’ इसका सबूत हैं। उन्होंने पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्मों की राह खोली। इसके अलावा वे पर्यावरण संरक्षण और इंडीजिनस अधिकारों के लिए लगातार काम करते रहे। आज हमने एक लीजेंड खो दिया।”

बॉलीवुड सेलेब्स अनिल कपूर, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और अनुराग कश्यप ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

रॉबर्ट रेडफोर्ड का फिल्मी सफर

18 अगस्त 1936 को कैलिफोर्निया (अमेरिका) में जन्मे रेडफोर्ड हॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर्स में गिने जाते थे।
उनकी मशहूर फिल्मों में –

‘बुच कैसिडी एंड द सनडांस किड’ (1969) – इसमें उन्होंने वेस्टर्न दौर के किरदार को निभाया।

‘द स्टिंग’ (1973) – इस फिल्म के लिए उन्हें ऑस्कर नॉमिनेशन मिला।

‘ऑल द प्रेसिडेंट्स मेन’ (1976) – इसमें उन्होंने पत्रकार बॉब वुडवर्ड का रोल निभाया, जो वाटरगेट स्कैंडल पर आधारित थी।

‘थ्री डेज ऑफ द कोंडोर’ (1975) – उनकी पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्मों में अहम मानी जाती है।

उन्हें 2016 में प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम और 2019 में ऑनरेरी सीजर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

डायरेक्शन और उपलब्धियां

40 की उम्र के बाद रेडफोर्ड ने डायरेक्शन में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म ‘ऑर्डिनरी पीपल’ (1980) थी, जिसने बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर सहित चार ऑस्कर अवॉर्ड जीते।
इसके बाद उन्होंने ‘अ रिवर रन्स थ्रू इट’ (1992) और ‘क्विज शो’ (1994) जैसी फिल्में बनाई। ‘क्विज शो’ को चार ऑस्कर नॉमिनेशन मिले।

रेडफोर्ड सिर्फ एक्टर-डायरेक्टर ही नहीं, बल्कि ‘सनडांस फिल्म फेस्टिवल’ के फाउंडर भी थे। इस फेस्टिवल ने इंडिपेंडेंट फिल्म मेकर्स को ग्लोबल प्लेटफॉर्म दिया।

पर्सनल लाइफ

1958 में उन्होंने लोला वैन वैगेनन से शादी की, जिनसे उनके चार बच्चे हुए जिनमें से एक का शिशु अवस्था में ही जन्म हो गया ।
बाद में 2009 में उन्होंने सिबिल स्जागर्स से शादी की। रॉबर्ट रेडफोर्ड ने न सिर्फ पर्दे पर बल्कि जिंदगी के हर पहलू में अपनी छाप छोड़ी। उनका जाना सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!
0Shares
Scroll to Top