मुंबई। भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में एक 40 वर्षीय महिला ब्यूटीशियन और दूसरा 20 वर्षीय छात्र शामिल है। पुलिस ने इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
मलवणी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने व्हाट्सएप स्टेटस के माध्यम से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर एक विवादित टिप्पणी की थी, जिसमें सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। स्टेटस में लिखा था –
“जब सरकारें लापरवाही से निर्णय लेती हैं, तो दोनों पक्षों के निर्दोष लोग इसकी कीमत चुकाते हैं, न कि सत्ता में बैठे लोग।”
पुलिस ने महिला को पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर गिरफ्तार किया है।
दूसरे मामले में मुंबई के कुर्ला क्षेत्र के रहने वाले 20 वर्षीय छात्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारतीय सेना के खिलाफ टिप्पणी की थी, जो जांच में भारत विरोधी पाई गई। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी के अनुसार, पोस्ट का उद्देश्य देश के सैन्य अभियान को बदनाम करना था।
भारतीय सेना ने 7 मई 2025 की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था, जो 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में किया गया था। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को एयर स्ट्राइक के जरिए ध्वस्त किया गया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए।
इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, हालांकि वॉर सीजफायर की घोषणा के बाद से कुछ नरमी आई है।
मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि देश की सुरक्षा से संबंधित संवेदनशील विषयों पर सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सोशल मीडिया यूज़र्स से भी अपील की है कि गैर-जिम्मेदाराना पोस्ट से बचें, अन्यथा भारतीय न्याय संहिता के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Horoscope of 16 June 2025 : पंचांग 16 जून 2025 आज का दिन: सोमवार (भगवान…
रेवाड़ी | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार को रेवाड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने राव तुलाराम…
देश में बढ़ती बेरोजगारी के बीच कांग्रेस पार्टी ने युवाओं के लिए एक अहम पहल…
महाराष्ट्र | रविवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।…
देश की लोकप्रिय वियरेबल टेक ब्रांड boAt ने भारत में अपनी नई स्मार्ट रिंग SmartRing…
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर कांग्रेस और…