Home » Blogs » NCERT का नया विवाद : ‘विभाजन के दोषी’ किताब पर सियासत तेज, तीन लोगों को बताया विभाजन का जिम्मेदार

NCERT का नया विवाद : ‘विभाजन के दोषी’ किताब पर सियासत तेज, तीन लोगों को बताया विभाजन का जिम्मेदार

NCERT’s new controversy, NCERT एक बार फिर अपने सिलेबस को लेकर सुर्खियों में है। इस बार विवाद उस नई किताब को लेकर है, जिसमें देश के बंटवारे के लिए तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया है। किताब का टाइटल है – ‘विभाजन के दोषी’। इसमें मोहम्मद अली जिन्ना, लॉर्ड माउंटबेटन के साथ-साथ कांग्रेस को भी जिम्मेदार बताया गया है।

किताब में साफ लिखा गया है कि –NCERT’s new controversy

  • जिन्ना ने पाकिस्तान की मांग रखी।

  • कांग्रेस ने उनकी मांग के आगे कदम पीछे खींच लिए।

  • माउंटबेटन ने बंटवारे की पूरी प्रक्रिया पूरी करवाई।

किताब में तस्वीरों के साथ जिन्ना, माउंटबेटन और नेहरू को भी दिखाया गया है। खास बात यह है कि इसमें नेहरू की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। कहा गया है कि नेहरू ने आज़ादी के बाद कहा था कि हमें या तो विभाजन स्वीकार करना होगा, या फिर हिंसा और विवाद को झेलना पड़ेगा।

इस किताब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी एक कथन शामिल है, जिसमें उन्होंने कहा है कि “विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता। लाखों भाई-बहन अपने घर-परिवार से बेघर हो गए थे, इसलिए यह पीड़ा आज भी ज़िंदा है।”

कौन सी क्लास के लिए है किताब?
NCERT ने इस बार दो मॉड्यूल तैयार किए हैं।

  • 6वीं से 8वीं तक के बच्चों के लिए अलग मॉड्यूल,

  • और 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए अलग मॉड्यूल।

फिलहाल यह किताब NCERT की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और जल्द ही इसे प्रिंट करके स्कूलों में बांटा जाएगा। 6वीं से 8वीं तक के बच्चों के लिए इसे सोशल साइंस विषय से जोड़ा जाएगा।

इस नए कंटेंट को लेकर राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस ने इसका विरोध शुरू कर दिया है और आरोप लगाया है कि इतिहास को राजनीतिक नजरिए से पेश किया जा रहा है।

अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!
0Shares
Scroll to Top