News

MP News : शादी में नाइट्रोजन धुएं से मासूम की मौत, इवेंट बना जानलेवा

राजगढ़ (मध्य प्रदेश) : जिले के खुजनेर कस्बे में आयोजित एक शादी समारोह में एक दर्दनाक हादसा हो गया। नाइट्रोजन गैस से बना धुआं इवेंट की शोभा तो बना, लेकिन एक 7 साल की बच्ची की जान ले गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है, और लोग इस तरह के खतरनाक इवेंट्स पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

वरमाला से पहले इंट्री के लिए बना था धुएं का इवेंट
6 मई को हुए इस समारोह में दूल्हा-दुल्हन की भव्य एंट्री के लिए एक बर्तन में नाइट्रोजन गैस से धुआं छोड़ा गया था। इसी दौरान समारोह में मौजूद बाढ़गांव की रहने वाली छोटी बच्ची, वाहिनी गुप्ता, खेलते-खेलते उस बर्तन में गिर गई। गैस की तीव्रता इतनी थी कि बच्ची करीब 80 फीसदी तक झुलस गई।

इलाज के दौरान तोड़ा दम
स्थानीय अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को गंभीर हालत में इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच दिन तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद शनिवार की रात उसने दम तोड़ दिया। बच्ची के निधन से परिवार ही नहीं, पूरा इलाका स्तब्ध है।

पिता ने उठाए सवाल, की सख्त कार्रवाई की मांग
वाहिनी के पिता राजेश गुप्ता ने घटना को बेहद दर्दनाक बताते हुए कहा कि इवेंट मैनेजरों को इस तरह के खतरनाक रसायनों की जानकारी नहीं होती, जिससे ऐसे हादसे हो जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में इस तरह के इवेंट्स पर पाबंदी लगाई जाए।

नेत्रदान कर दी इंसानियत की मिसाल
इस दुख के बीच परिवार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए बच्ची के नेत्रदान का फैसला किया। यह कदम लोगों को भावुक कर गया और क्षेत्र में संवेदनाओं की लहर दौड़ गई।

समाज और प्रशासन से जागरूकता की अपील
स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद प्रशासन से अपील की है कि विवाह या अन्य आयोजनों में प्रयोग हो रहे खतरनाक गैसों और रसायनों पर सख्त निगरानी की जाए। सवाल यह भी उठ रहा है कि ऐसे खतरनाक इंतजाम बिना किसी सुरक्षा मानकों के कैसे किए जा रहे हैं।

Rita Sharma

Recent Posts

Gangajal Vastu Tips: गंगाजल घर में कहां और कैसे रखें? जानिए वास्तु के अनुसार सही तरीका!

Gangajal Vastu Tips :  गंगाजल भारतीय संस्कृति और आस्था का एक गहरा प्रतीक है। यह…

57 minutes ago

Israel-Iran War: मिसाइलों से तबाही, 130 से ज्यादा की मौत, परमाणु वैज्ञानिक भी निशाने पर

Israel-Iran War: मध्य पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं। शुक्रवार की रात ईरान…

1 hour ago

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट-बच्चे समेत 7 की मौत, खराब मौसम बनी वजह!

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ धाम के करीब गौरीकुंड में रविवार सुबह एक बड़ा और दुखद…

4 hours ago

Ahmedabad Plane Crash Update: 11 शवों की हुई पहचान, ब्लैक बॉक्स बरामद; मिडिल ईस्ट में इजराइल-ईरान के बीच बढ़ा तनाव

अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash Update: एअर इंडिया के विमान हादसे में अब तक 270 शव…

4 hours ago

Horoscope of 15 June 2025 : प्रेम, पैसा और प्रोमोशन… तीनों में मिलेगा भाग्य का साथ!

Horoscope of 15 June 2025 : पंचांग 15 जून 2025  आज का दिन: रविवार (सूर्य…

8 hours ago

Shani Shingnapur Temple : शनि शिंगणापुर मंदिर से निकाले गए 114 मुस्लिम कर्मचारी

महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर से जुड़े श्री शनैश्चर…

16 hours ago