मणिपुर एक बार फिर हिंसा की आग में झुलसने लगा है। शनिवार को इंफाल में मैतेई समुदाय से जुड़े अरामबाई टेंगगोल संगठन के पांच स्वयंसेवकों की गिरफ्तारी की अफवाह के बाद हालात अचानक बिगड़ गए। इसके बाद राजधानी इंफाल समेत राज्य के पांच जिलों—इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, बिष्णुपुर और ककचिंग में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं पांच दिनों के लिए बंद कर दी गई हैं।
गिरफ्तारी के विरोध में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। इंफाल के क्वाकईथेल और यूरिपोक इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने टायर और पुराने फर्नीचर जलाकर रास्ता जाम कर दिया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया, जिससे कई जगह झड़प की स्थिति बन गई। इसके बाद कई क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।
प्रशासन ने बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश, वीडियो और तस्वीरें फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। गृह विभाग के सचिव एन. अशोक ने इंटरनेट बंद करने का आदेश जारी करते हुए कहा कि यह फैसला राज्य की कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपातकालीन कदम के तौर पर लिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि अरामबाई टेंगगोल से जुड़े गिरफ्तार व्यक्ति कौन हैं और उन पर क्या आरोप लगाए गए हैं। NIA टीम की कथित कार्रवाई को लेकर लोगों में रोष है।
गौरतलब है कि मणिपुर में मई 2023 से मैतेई और कुकी समुदाय के बीच गहरी सांप्रदायिक दरार कायम है। मैतेई समुदाय की मांग है कि उन्हें भी अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा मिले, जबकि कुकी जनजाति इसका विरोध कर रही है। इसी मुद्दे को लेकर शुरू हुई हिंसा अब तक 200 से ज्यादा जानें ले चुकी है और सैकड़ों लोग बेघर हो चुके हैं।
चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राज्य में हो रही बिजली…
Gangajal Vastu Tips : गंगाजल भारतीय संस्कृति और आस्था का एक गहरा प्रतीक है। यह…
Israel-Iran War: मध्य पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं। शुक्रवार की रात ईरान…
Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ धाम के करीब गौरीकुंड में रविवार सुबह एक बड़ा और दुखद…
अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash Update: एअर इंडिया के विमान हादसे में अब तक 270 शव…
Horoscope of 15 June 2025 : पंचांग 15 जून 2025 आज का दिन: रविवार (सूर्य…