News

मणिपुर: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 328 घातक हथियार बरामद, पांच उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में 13 और 14 जून 2025 की दरम्यानी रात सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस, सीएपीएफ, सेना और असम राइफल्स की संयुक्त टीमों ने राज्य के पांच घाटी जिलों में एक साथ छापेमारी कर 328 हथियार बरामद किए हैं। बरामद हथियारों में कई घातक राइफल्स, लाइट मशीन गन (LMG), मोर्टार, पिस्टल और विस्फोटक सामग्री शामिल हैं।

जबरन वसूली में शामिल पांच उग्रवादी गिरफ्तार

इन अभियानों के दौरान जबरन वसूली के आरोप में प्रतिबंधित संगठनों के पांच उग्रवादियों को भी गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां थौबल, काकचिंग, इंफाल पश्चिम और तेंगनौपाल जिलों से की गईं।
गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों में शामिल हैं:

  • यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपाक (UPPK) का सदस्य अकोइजाम रॉबिन्सन (51), जिसे काकचिंग जिले से पकड़ा गया।
  • कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोयोन) का सदस्य, जिसे थौबल मेला ग्राउंड से गिरफ्तार किया गया।
  • पीआरईपीएके (प्रो) और पीआरईपीएके के दो कार्यकर्ता, जिन्हें तेंगनौपाल जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास से पकड़ा गया।
  • केसीपी (PWG) का एक सदस्य इंफाल पश्चिम जिले से गिरफ्तार।

भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त

बरामद हथियारों और गोला-बारूद की सूची इस प्रकार है:

  • 151 SLR राइफल
  • 65 INSAS राइफल
  • 73 अन्य राइफलें
  • 12 LMG
  • 6 AK-सीरीज राइफलें
  • 2 अमोघ राइफलें
  • 1 मोर्टार
  • 5 कार्बाइन गन
  • 2 MP5 गन
  • 2 फ्लेयर गन
  • 6 पिस्टल
  • 1 AR-15
  • 2 बैरल

साथ ही 591 मैगजीन, 3,534 SLR राउंड, 2,186 INSAS राउंड, 2,252 .303 राउंड, 234 AK राउंड, 407 अमोघ राउंड, 20 नौ एमएम राउंड, 10 ग्रेनेड, 3 लाथोड, 7 डेटोनेटर और 3 पैरा उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने की आम जनता से सहयोग की अपील

पुलिस विभाग ने साफ कहा है कि वह मणिपुर में शांति और स्थायित्व बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध हथियारों की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या केंद्रीय नियंत्रण कक्ष को दें।

Rita Sharma

Recent Posts

Shani Shingnapur Temple : शनि शिंगणापुर मंदिर से निकाले गए 114 मुस्लिम कर्मचारी

महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर से जुड़े श्री शनैश्चर…

7 hours ago

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला – जमीन रिकॉर्ड से हटाए जाएंगे फारसी-अरबी शब्द, आएंगे आसान हिंदी-इंग्लिश विकल्प

चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने राजस्व रिकॉर्ड में बड़ी ऐतिहासिक पहल करते हुए…

8 hours ago

क्या अहमदाबाद प्लेन क्रैश में था तुर्की का हाथ ? बाबा रामदेव ने की जांच की मांग

अहमदाबाद। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुआ एअर…

9 hours ago

हरियाणा कांग्रेस में महिला संगठन को मजबूती, कई जिलों में महिला जिलाध्यक्षों की नई नियुक्तियां

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए…

11 hours ago

WTC Final 2025, साउथ अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

South Africa vs Australia (SA vs AUS) विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2025) में साउथ…

11 hours ago