इन्हें करवाना होगा अपना आधार कार्ड अपडेट, वरना नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

Photo of author

By Hindustan Uday

🕒 Published 2 months ago (9:43 PM)

जींद | अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है और आपने अब तक उसे अपडेट नहीं कराया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जिला उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने स्पष्ट किया है कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड का अपडेट होना अनिवार्य कर दिया गया है।

14 जून तक फ्री में कराएं अपडेट

UIDAI (यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने 10 साल पुराने आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कराने की आखिरी तारीख 14 जून 2025 तय की है। इसके बाद अगर आप अपडेट कराना चाहेंगे, तो आपको शुल्क देना होगा।

समय रहते नहीं कराया अपडेट, तो होंगे नुकसान

डीसी इमरान रजा ने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक अपने आधार कार्ड में कोई अपडेट नहीं कराया है, उन्हें सरकारी योजनाओं जैसे – राशन, पेंशन, सब्सिडी आदि में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समय रहते अपना आधार अपडेट कराएं

क्या-क्या जरूरी होगा अपडेट करते समय?

  • नाम और जन्मतिथि सही होना आवश्यक है।
  • अपडेट के लिए रिहायशी प्रमाण-पत्र या अन्य मान्यता प्राप्त पहचान-पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
  • आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वयं भी अपने डॉक्यूमेंट अपडेट कर सकते हैं।
  • यदि आपको फोटो या बायोमीट्रिक जानकारी (जैसे फिंगरप्रिंट या आंखों की स्कैनिंग) को अपडेट करना है, तो इसके लिए आपको निकटतम आधार सेंटर जाना होगा।

 

Leave a Comment