पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कांथी इलाके में एक युवक को सात साल पुरानी महिला की कब्र से कंकाल निकालकर सेल्फी लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को सौंपने से इनकार कर दिया।
पुलिस के अनुसार, कांथी क्षेत्र में सात साल पहले एक महिला को दफनाया गया था। रविवार को प्रभाकर सीत नामक युवक ने कब्र को खोदकर महिला का कंकाल बाहर निकाला और नशे की हालत में उसके साथ खड़े होकर सेल्फी लेने लगा। यह देख गांववालों का गुस्सा भड़क गया। भीड़ ने युवक को पकड़कर बुरी तरह पीट डाला।
सूचना मिलते ही कांथी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के हवाले करने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस और भीड़ के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि कुछ लोगों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात काबू में किए और गंभीर रूप से घायल प्रभाकर को कांथी उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले किसी दूसरे राज्य में होटल में काम करता था, लेकिन शराब की लत के कारण उसकी नौकरी छूट गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने महिला के कंकाल को क्यों निकाला।
महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर से जुड़े श्री शनैश्चर…
चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने राजस्व रिकॉर्ड में बड़ी ऐतिहासिक पहल करते हुए…
अहमदाबाद। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुआ एअर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 19 जून 2025 के बीच तीन देशों – साइप्रस, कनाडा…
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए…
South Africa vs Australia (SA vs AUS) विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2025) में साउथ…