Categories: News

शादी के बाद भी नहीं टूटा प्यार… बहू ने प्रेमी संग लिए फेरे, सास ने दिया आशीर्वाद

बिछड़ने के बाद अगर प्यार फिर से मिल जाए, तो वो खुशी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। ऐसी ही एक अनोखी प्रेम कहानी बेगूसराय जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां जातिगत भेदभाव के चलते बिछड़े प्रेमी जोड़े को वर्षों बाद फिर से मिलन नसीब हुआ—वो भी अनोखे अंदाज़ में।

यह मामला लाखो थाना क्षेत्र के पतला टोल लखनपुर का है, जहां अर्पणा कुमारी और अमित कुमार पासवान तीन साल पहले एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। लेकिन अलग-अलग जातियों से होने के कारण समाज और परिजनों ने उनके प्रेम को मंज़ूरी नहीं दी और लड़की की शादी कहीं और कर दी गई।

छुप-छुप कर मिलते रहे आशिक
शादी के बाद भी अर्पणा और अमित का प्यार कम नहीं हुआ। दोनों छुप-छुपकर मिलते और बात करते रहे। इस दौरान अर्पणा को एक पुत्र भी हुआ और उसका पति चंदन साह काम की तलाश में प्रदेश चला गया। उधर अमित भी बेगूसराय के एक होटल में मजदूरी कर रहा था। प्यार की तपिश अब भी बरकरार थी।

मेले में हुआ इत्तेफाक, फिर बंधक बनाकर पिटाई
हाल ही में मेला देखने के बहाने दोनों ने मिलने का प्लान बनाया। लेकिन किस्मत ने फिर से करवट ली। मेले में लोगों ने दोनों को साथ देखा और उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने दोनों को बंधक बना लिया और पिटाई कर दी। फिर दोनों को उनके ससुराल और मायके पक्ष के सामने पेश किया गया।

मुखिया के दरवाजे पर रचाई गई शादी
हालात बिगड़ते देख गांव के मुखिया और परिजनों ने बातचीत की। जब दोनों प्रेमियों ने एक-दूसरे से ही जीवन बिताने की ज़िद दोहराई, तो अंततः परिजन मान गए। फिर गांव के मुखिया के घर पर पंचायत के सामने दोनों की शादी करवा दी गई। बिना बैंड-बाजा, सिर्फ कुछ गवाहों की मौजूदगी में प्रेम को विवाह का नाम मिला।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शादी का वीडियो
इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने इसे प्यार की जीत बताया तो किसी ने समाज की बदलती सोच का संकेत।

“हुस्न हाजिर है मोहब्बत की सज़ा पाने को…”
इस पूरी प्रेम कहानी ने लोगों को मशहूर फिल्म लैला मजनू की याद दिला दी। प्रेमी युगल के इश्क और संघर्ष को देख लोग यही कहते नजर आए— “हुस्न हाजिर है मोहब्बत की सज़ा पाने को, कोई पत्थर से ना मारे मेरे दीवाने को…”

अब यह प्रेम विवाह बेगूसराय ही नहीं, पूरे सोशल मीडिया पर एक मिसाल बन गया है। जहां कभी जाति दीवार बन गई थी, वहीं अब प्यार ने उसे तोड़कर एक नई शुरुआत की है।

Rita Sharma

Recent Posts

दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनवाने में मदद के लिए कांग्रेस को मिले थे 44 करोड़ ?

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर कांग्रेस और…

39 minutes ago

बिजली कटौती पर सख्त हुए अनिल विज, अधिकारियों से रोजाना रिपोर्ट तलब

चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राज्य में हो रही बिजली…

2 hours ago

Gangajal Vastu Tips: गंगाजल घर में कहां और कैसे रखें? जानिए वास्तु के अनुसार सही तरीका!

Gangajal Vastu Tips :  गंगाजल भारतीय संस्कृति और आस्था का एक गहरा प्रतीक है। यह…

3 hours ago

Israel-Iran War: मिसाइलों से तबाही, 130 से ज्यादा की मौत, परमाणु वैज्ञानिक भी निशाने पर

Israel-Iran War: मध्य पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं। शुक्रवार की रात ईरान…

4 hours ago

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट-बच्चे समेत 7 की मौत, खराब मौसम बनी वजह!

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ धाम के करीब गौरीकुंड में रविवार सुबह एक बड़ा और दुखद…

6 hours ago

Ahmedabad Plane Crash Update: 11 शवों की हुई पहचान, ब्लैक बॉक्स बरामद; मिडिल ईस्ट में इजराइल-ईरान के बीच बढ़ा तनाव

अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash Update: एअर इंडिया के विमान हादसे में अब तक 270 शव…

7 hours ago